Victoria Beckham: गहरी नींद में सोती रहीं सिंगर, चोर घर से उड़ा ले गए कीमती सामान
पूर्व स्पाइस गर्ल्स सिंगर विक्टोरिया बेकहम और उनके पति पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। उनके लंदन वाले घर में चोरी हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार जब चोरी हुई उस समय डेविड और विक्टोरिया अपनी 10 साल की बेटी हार्पर के साथ अपने घर में मौजूद थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व स्पाइस गर्ल्स सिंगर विक्टोरिया बेकहम और उनके पति पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। उनके लंदन वाले घर में चोरी हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार जब चोरी हुई उस समय डेविड और विक्टोरिया अपनी 10 साल की बेटी हार्पर के साथ अपने घर में मौजूद थे। हालांकि राहत की बात यह है कि चोरों ने किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाया। हालांकि चोर घर में मौजूद कुछ कीमती सामान उठाकर ले गए। डेविड और विक्टोरिया ने साल 1999 में शादी कर ली थी। उनके चार बच्चे हैं। वे वेस्ट लंदन के एक पॉश इलाके हॉलैंड पार्क में रहते हैं। इस घर की कीमत चार करोड़ पाउंड है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि चोर घर के अंदर कब घुसे।
बेटे को सबसे पहले हुई जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बेकहम ने पुलिस में चोरी की शिकायत दर्ज करा दी है। द सन की एक रिपोर्ट के अनुसार चोरी का पता सबसे पहले बेकहम के बेटे क्रूज़ लगा। दरअसल, वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी करके घर लौटे थे। घर के अंदर आते ही उन्होंने देखा कि घर में तोड़फोड़ की गई है। उन्होंने देखा कि फर्श पर खिड़की की कांच टूटी पड़ी है। क्रूज ने इसकी जानकारी तुरंत अपने पिता डेविड को दी जिसके बाद उन्होंने पुलिस को फोन किया।
सिर्फ एक ही कमरे में पहुंच सके चोर
बता दें कि चोरों ने परिवार को कोई नुकसान तो नहीं पहुंचाया लेकिन हजारों पाउंड के कीमती चीजें उड़ा ले गए। इस बारे में परिवार के एक करीबी ने बताया गया है कि चोर काफी प्रोफेशनल थे जो इस एरिया में सक्रिय थे। राहत की बात ये रही कि वे एक ही कमरे तक पहुंच सके वरना घर से और भी कई कीमती चीजें गायब हो सकती थीं।
कई शो में जज बन चुकी हैं विक्टोरिया
गौरतलब है कि विक्टोरिया बेकहम 1990 के दशक की में पॉप ग्रुप स्पाइस गर्ल्स की हिस्सा थीं। इस ग्रुप में उन्हें पॉश स्पाइस नाम दिया गया था। स्पाइस गर्ल्स से अलग होने के बाद वह कई रियलिटी शो में बतौर जज नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह अग्ली बेट्टी जैसे टीवी में भी दिख चुकी हैं।