फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Veteran actor Al Pacino and girlfriend Noor Alfallah seen together after breakup rumours read details here

Al Pacino: गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए दिग्गज एक्टर अल पचीनो, ब्रेकअप की अटकलों पर लगा विराम

Thu, 26 Oct 2023 11:23 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 26 Oct 2023 11:23 PM IST
सार

अल पचीनो और नूर ने कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान डेटिंग शुरू की थी। उन्हें पहली बार पिछले साल अप्रैल में वेनिस और कैलिफोर्निया में एक साथ देखा गया था।

विज्ञापन
Veteran actor Al Pacino and girlfriend Noor Alfallah seen together after breakup rumours read details here
अल पचीनो, नूर अलफल्लाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिग्गज अभिनेता अल पचीनो को लेकर हाल ही में यह खबर सामने आई थी कि उनका, गर्लफ्रेंड नूर अलफल्लाह से ब्रेकअप हो गया है। हालांकि, इस बात में सच्चाई नजर नहीं आ रही। दरअसल, हाल ही में दोनों को लॉस एंजिल्स में एक साथ लंच करते हुए देखा गया। पिछले काफी समय से चल रही ब्रेकअप की अफवाहों के बाद, यह जोड़ी सभी अटकलों को खारिज करते हुए सार्वजनिक रूप से एक साथ दिखाई दी।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें-Nawazuddin Siddiqui: 90 के दशक की थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे नवाजुद्दीन, आधिकारिक घोषणा के साथ शुरू की शूटिंग
विज्ञापन


अटकलों पर लगा विराम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सप्ताह की शुरुआत में इस जोड़े को लॉस एंजिल्स में एक साथ देखा गया था। बता दें कि कुछ हफ्ते पहले नूर को बिजनेसमैन प्रिंस अलेक्जेंडर वॉन फर्स्टनबर्ग के साथ लंच पर देखा गया था, जिससे पचीनो के साथ उनके अलगाव की अटकलें तेज हो गई थीं। हालांकि, ये अटकलें निराधार लगती हैं, क्योंकि इस जोड़े को हाल ही में एक साथ देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Celebs: किरदार में ढलने के लिए हद से गुजर गए ये सितारे, किसी ने बढ़ाया वजन तो कोई लगातार पीने लगा सिगरेट

लॉकडाउन के दौरान शुरू की थी डेटिंग
जून में रोमन अल्फल्लाह पचीनो के माता-पिता बने पचीनो और नूर ने कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान डेटिंग शुरू की थी। उन्हें पहली बार पिछले साल अप्रैल में वेनिस और कैलिफोर्निया में एक साथ देखा गया था। पचीनो की अपने पूर्व अभिनय कोच जैन टैरेंट से 30 वर्षीय बेटी और बेवर्ली डी'एंजेलो से 18 वर्षीय जुड़वां बच्चे भी हैं। अभिनेता जल्द ही जॉनी डेप के निर्देशन में बन रही फिल्म मूडी में नजर आने वाले हैं।
यह भी पढ़ें-  Celebs: बॉलीवुड के इन सितारों के साथ हकीकत में हुईं खौफनाक घटनाएं, रणवीर से लेकर गोविंदा का नाम शामिल
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed