फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Universal Pictures Fast & Furious Franchise sets record Of Advance booking start Before 3 Months release

Fast X: फास्ट एंड फ्यूरियस के फ्रेंचाइजी ने बनाया नया रिकॉर्ड, तीन महीने पहले शुरू हुई फिल्म की एडवांस बुकिंग

Wed, 22 Feb 2023 03:31 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Wed, 22 Feb 2023 03:31 PM IST
सार

फास्ट एंड फ्यूरियस फ्रेंचाइजी के दसवें पार्ट  फास्ट एक्स के एडवांस बुकिंग तीन महीने पहले शुरू हो गई है। जो कि किसी भी फिल्म के लिए यह पहली बार है। 

विज्ञापन
Universal Pictures Fast & Furious Franchise sets record Of Advance booking start Before 3 Months release
Fast X - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फास्ट एंड फ्यूरियस फ्रेंचाइजी के दसवें पार्ट ने रिलीज से पहले ही एक रिकॉर्ड अपने नाम किया है। फिल्म ने अपने नाम के साथ एक नई उपलब्धि को जोड़ा है। दरअसल फास्ट एक्स के लिए बुकिंग तीन महीने पहले से ही शुरू हो गई है, जो कि किसी भी स्टूडियो के लिए यह पहली बार है। फास्ट एंड फ्यूरियस के ट्रेलर को भारत में अभी तक 2.3 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस जबरदस्त रिस्पॉन्स के कारण यूनिवर्सल पिक्चर्स ने भी अपने दर्शकों का उत्साह बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वह 90 दिन पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग के लिए एक अनोखा मौका दे रहे हैं। 

विज्ञापन


कमल ज्ञानचंदानी ने जाहिर की खुशी
पीवीआर पिक्चर्स के सीईओ कमल ज्ञानचंदानी ने कहा कि दर्शकों को पीवीआर में फिल्में देखना ज्यादा पसंद है। पीवीआर में फिल्म की क्वालिटी ज्यादा बेहतर होती है। जो कि दर्शकों को फिल्म देखना का एक बेहतर अनुभव प्रदान करता है। फास्ट एंड फ्यूरियस का हर पार्ट यूनिवर्सल पिक्चर्स की चलने वाली सबसे लंबी फिल्म फ्रेंचाइजी है, जो कि दर्शकों का आधार और लोकप्रियता को बढ़ा रहा है। जिसके कारण पीवीआर वाले और यूनिवर्सल पिक्चर्स, दर्शकों के द्वारा मिलने वाले प्यार का जश्न मनाते हैं। जिसके कारण फिल्म की तीन महीने पहले ही एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है, इसको लेकर यूनिवर्सल और पीवीआर काफी गर्व महसूस कर रहे हैं। फिल्म के 10वें पार्ट या यूं कहे 10वी  इंस्टॉलमेंट में फ्रेंचाइजी को दूसरे स्तर पर ले जाने का वादा करती है। 
विज्ञापन


Ram Charan: अब अमेरिका को 'गुड मॉर्निंग' कहेंगे RRR स्टार, ग्लोबल स्टार बनने के लिए 'राम' ने बढ़ाए 'चरण'
विज्ञापन
विज्ञापन


फास्ट एक्स की बुकिंग देश भर में शुरू
फास्ट एक्स के लिए प्री बुकिंग अब देशभर में उपलब्ध है।, जिसमें पीवीआर और आईनॉक्स सिनेमा में, आईमैक्स और 4 डीएक्स में और ज्यादा सिनेमाघरों और सभी फॉर्मेट में उपलब्ध है। आपको बता दें कि फास्ट एक्स 19 मई 2023 को सिनेमाघरों में आने वाली है। यह फिल्म इंग्लिश, हिंदी,तमिल तेलुगु में रिलीज होगी। फिल्म में विन डीजल जेसन मोमोआ, मिशेल रोड्रिग्ज़, टाइरिस गिब्सन, क्रिस्टोफर ब्रिजेस, नथाली इमैनुएल, जोर्डाना बूस्टर, जॉन सीना, वापसी करने वाले अभिनेताओं में से कुछ नाम है जो फिल्म में दिखाई देगें।

Ranveer Singh: रणवीर को बॉलीवुड में ब्रेक दिलाने में भूमि पेडनेकर का बड़ा हाथ, एक्टर बोले- वह न होतीं तो...

ट्रेलर है एक्शन से भरपूर
यूनिवर्सल पिक्चर्स ने हाल ही में फास्ट एक्स के ट्रेलर को रिलीज किया था। यह फिल्म साल की सबसे चर्चित मूवी में से एक है। फास्ट एक्स का ट्रेलर एक्शन से भरपूर है, और इसमें परिवार का दोबारा मिलना एक भयानक खतरे  का विषय दिखाया गया है। ट्रेलर में भयानक खतरा, अतीत की छाया से उभर रहा है, यह पूरी तरह से रक्त प्रतिशोध से जुड़ा हुआ है और सब कुछ बर्बाद करने के लिए निकला है। 

तलाकशुदा संग रचाई इन अभिनेत्रियों ने शादी
 
इसलिए आखिरकार इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि यूनिवर्सल पिक्चर्स आपके लिए फास्ट फ्रेंचाइजी के इस बहु चर्चित फिल्म का अगला पार्ट जो कि एक्शन से भरपूर है, जल्द लेकर आ रहा है। यूनिवर्सल पिक्चर्स को भारत में वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी द्वारा दिखाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed