{"_id":"6462dedf6d61756d6c0ff255","slug":"tony-awards-still-undetermined-following-committee-meeting-today-and-last-ditch-efforts-for-wga-strike-waiver-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tony Awards: बैठक के बाद भी टोनी अवॉर्ड्स पर संशय बरकरार, WGA हड़ताल पर छूट के लिए अंतिम प्रयास जारी","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Tony Awards: बैठक के बाद भी टोनी अवॉर्ड्स पर संशय बरकरार, WGA हड़ताल पर छूट के लिए अंतिम प्रयास जारी
Tue, 16 May 2023 07:34 AM IST
पलक शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Tue, 16 May 2023 07:34 AM IST
सार
टोनी अवॉर्ड्स प्रबंधन समिति की आज की आपातकालीन बैठक में भी कोई निर्णय नहीं लिया गया। इस बैठक में पिछले सप्ताह की खबरों के बारे में आकस्मिक योजनाओं पर चर्चा की गई थी।
विज्ञापन
टोनी अवॉर्ड्स
- फोटो : social media
विस्तार
पिछले काफी समय से हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। इसकी वजह लेखकों द्वारा की गई हड़ताल को माना जा सकता है। ऐसे में मनोरंजन इंडस्ट्री की बहुत सी चीजें ऐसी है जो इससे खासा प्रभावित हो रही हैं। इनमें से एक है टोनी अवॉर्ड्स। इस अवॉर्ड फंक्शन का कुछ भी तय हो पाना बहुत मुश्किल हो रहा है, जिसके लिए बीते दिन समिति की बैठक भी हुई थी। हालांकि, इस बैठक के बाद भी कुछ भी निर्धारित नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
राइटर्स को मनाने में लगे ऑर्गेनाइजर्स
टोनी अवॉर्ड्स प्रबंधन समिति की आज की आपातकालीन बैठक में भी कोई निर्णय नहीं लिया गया। इस बैठक में पिछले सप्ताह की खबरों के बारे में आकस्मिक योजनाओं पर चर्चा की गई थी। चर्चा हुई कि राइटर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका की हड़ताल के कारण 11 जून के समारोह को सीबीएस पर प्रसारित नहीं किया जाएगा। निर्धारित किया जाने वाला मुख्य मुद्दा यह है कि टोनी अवॉर्ड्स के ऑरगेनाइजर्स 11 जून की तारीख पर क्या स्टेप लेते हैं।
विज्ञापन
कैसे होंगे ऑवर्ड?
करीबी सूत्रों का कहना है कि टोनी अवॉर्ड्स के ऑर्गेनाइजर डब्ल्यूजीए को हड़ताल से छूट जारी करने के लिए मनाने का अंतिम प्रयास कर रहे हैं। इसके साथ ही वे ऑप्शन दे रहे हैं कि राइटर्स 11 जून के समारोह को सीबीएस प्रसारण के साथ प्रसारित करने की अनुमति दें और कहें कि वे सभी इस कार्यक्रम में धरना नहीं देंगे। टोनी ऑर्गेनाइजर - ब्रॉडवे लीग, अमेरिकन थियेटर विंग, निष्पादन निर्माता व्हाइट चेरी एंटरटेनमेंट - को यह तय करना होगा कि 11 जून को बिना टीवी पर दिखाए अवॉर्ड फंक्शन को करना है, या हड़ताल के बाद तक समारोह को स्थगित करना है।
विज्ञापन
Jigarthanda Double X: 'जिगरठंडा डबल एक्स' की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में फिल्म देगी दस्तक
इस दिन होना है आयोजन
इनके अलावा भी किसी अन्य विकल्प पर विचार किया जा रहा है या नहीं यह स्पष्ट नहीं है। तीनों ऑर्गेनाइजर्स में से किसी ने भी इस मामले पर कोई कमेंट नहीं किया है। टोनी अवॉर्ड्स के लिए कल से मतदान शुरू हो जाएगा। टोनी अवार्ड्स इस रविवार, 11 जून को न्यूयॉर्क के वाशिंगटन हाइट्स में यूनाइटेड पैलेस में आयोजित किया जाएगा।
Vicky Kaushal Birthday: विक्की की पिछली 10 फिल्मों का ये है रिपोर्ट कार्ड, जब जब अनुराग के साथ आए, तब तब हुआ..