फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Tony and Oscar nominee writer-director Douglas McGrath passes away at the age of 64 in New York

दुखद: ऑस्कर नॉमिनेटेड मशहूर लेखक-निर्देशक डगलस मैकग्रा का निधन, आखिरी समय में न्यूयॉर्क में कर रहे थे शो

Sat, 05 Nov 2022 09:38 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 05 Nov 2022 09:38 AM IST
सार

डगलस मैक्ग्रा अपने आखिरी समय में न्यूयॉर्क शहर में थे और ऑफ-ब्रॉडवे के DR2 थिएटर में एवरीथिंग इज फाइन का शो कर रहे थे। निर्देशक के निधन पर इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन
Tony and Oscar nominee writer-director Douglas McGrath passes away at the age of 64 in New York
डगलस मैकग्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टोनी और ऑस्कर नॉमिनेटेड लेखक, निर्देशक और कलाकार डगलस मैकग्रा का 64 वर्ष की आयु में निधन हो गया। डगलस मैक्ग्रा की आत्मकथात्मक 'एवरीथिंग इज फाइन' की प्रोडक्शन कंपनी ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी कि गुरुवार को अचानक निर्देशक का निधन हो गया। रिपोर्ट के अनुसार, मैक्ग्रा अपनी मृत्यु के समय न्यूयॉर्क शहर में थे और ऑफ-ब्रॉडवे के DR2 थिएटर में एवरीथिंग इज फाइन का शो कर रहे थे।

विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार मैक्ग्रा का जन्म टेक्सास के मिडलैंड में बीट्राइस और आर. सर्ल मैक्ग्रा के घर हुआ था। उन्होंने मिडलैंड के ट्रिनिटी स्कूल, द चोएट स्कूल और प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की। उनके परिवार में उनकी पत्नी जेन रीड मार्टिन और पुत्र हेनरी मैक्ग्रा हैं। वहीं, निर्देशक की मौत के बाद निर्माता डेरिल रोथ, टॉम वर्नर और निर्देशक जॉन लिथगो ने एक बयान में कहा कि एवरीथिंग इज फाइन कंपनी को अपना एकल शो प्रस्तुत करने के लिए सम्मानित किया गया था। पिछले तीन महीनों में उनके साथ काम करने वाले सभी लोग उनके आकर्षण और हास्य की भावना से प्रभावित थे। सभी उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। उनके निधन के बाद से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

Box Office Report: कांतारा के सामने पहले ही दिन फेल हुई फोन भूत, ऐसा रहा राम सेतु, मिली और डबल एक्सएल का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

डगलस मैकग्रा के करियर में थिएटर और हॉलीवुड दोनों शामिल थे। उन्हें अपनी किताब 'ब्यूटीफुल: द कैरोल किंग म्यूजिकल' के लिए टोनी अवॉर्ड और 'बुलेट्स ओवर ब्रॉडवे' के स्क्रीनप्ले के लिए ऑस्कर में नॉमिनेट किया गया, जिसे उन्होंने वुडी एलेन के साथ लिखा था। निर्देशक ने 'एम्मा', 'निकोलस निकलबी', 'कंपनी मैन' (पीटर एस्किन के साथ सह-लिखित और निर्देशित), और 'इनफेमस' सहित कई फिल्मों को लिखा और निर्देशित किया। उन्होंने एमी के नॉमिनेटेड लिए हुई डॉक्यूमेंट्री 'हिस वे' और 'बिकमिंग माइक निकोल्स' का निर्देशन भी किया था। उन्होंने थिएटर के लिए 'द एज ऑफ इनोसेंस एंड चेकर्स' को भी लिखा।

B R Chopra Bungalow: किसी भी दिन चल जाएगा इस धरोहर पर बुलडोजर, रामचंद्र बोले, ‘महाभारत बनाने से हुआ नुकसान’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed