फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Tom Cruise riding on a bike film Mission Impossible 7

Mission Impossible 7: अब रोम की सड़कों पर पुलिस अवतार में दिखे टॉम क्रूज, स्टंट की तस्वीरें देख थम जाएंगी सांसें

Sat, 10 Oct 2020 11:20 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 10 Oct 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
Tom Cruise riding on a bike film Mission Impossible 7
टॉम क्रूज - फोटो : @Roma, Mega

टॉम क्रूज की सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'मिशन इम्पॉसिबल 7 (Mission Impossible 7)' की शूटिंग इन दिनों रोम में जोर-शोर से चल रही है। अपने एक्शन अंदाज की वजह से दुनिया भर में खास पहचान रखने वाले क्रूज की सेट से ताजा तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में वह बाइक दौड़ाते दिख रहे हैं।

विज्ञापन


हर बार जब मिशन इंपॉसिबल फ्लोर पर होती है तो इसके चाहने वालों को लगता है कि कुछ ना कुछ टॉम क्रूज (Tom Cruise) ऐसा लेकर आएंगे जिसे देखकर वो दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो जाएंगे। इस बार भी स्टंट को देखकर ऐसा ही लग रहा है कि टॉम कमाल करने वाले हैं।
विज्ञापन


टॉम क्रूज इस फिल्म में BMW G 310 GS पर स्टंट करते हुए देखे गए हैं और इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में उन्होंने ग्रे कलर का मैचिंग ट्राउजर पहना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Tom Cruise riding on a bike film Mission Impossible 7
टॉम क्रूज और हेले एटवेल - फोटो : @Roma, Mega

वहीं सेट से एक और तस्वीर सामने आई है इसमें वह हेले एटवेल के साथ हंसते हुए दिख रहे हैं। दोनों कार के अंदर बैठे हैं और किसी बात को लेकर हंस रहे हैं।

इससे पहले भी टॉम क्रूज का एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में वह तेज रफ्तार से दौड़ता हुई रेलगाड़ी पर स्टंट कर रहे थे। इससे पहले 'मिशन इम्पॉसिबल (Mission: Impossible)' सीरीज की छह फिल्में आ चुकी हैं और सभी फिल्मों को दुनिया भर में खूब पसंद भी किया गया है।

Tom Cruise riding on a bike film Mission Impossible 7
मिशन इम्पॉसिबल 7 - फोटो : Instagram- @filmthusiast

मार्च में हुए विश्वव्यापी लॉकडाउन से पहले इस फिल्म की शूटिंग वेनिस में चल रही थी। इसके बाद फिल्म की शूटिंग इटली की राजधानी रोम में शुरू होनी थी। लेकिन, कोरोना वायरस की वजह से इटली की हालत बहुत खराब हो गई। इस वजह से बंदी के दौरान सभी फिल्मों के साथ इस फिल्म की शूटिंग भी रोकनी पड़ी। अब दोबारा इस फिल्म की शूटिंग शुरू की गई है। निर्माताओं ने इस फिल्म को 19 नवंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज करना तय किया है।


'मिशन इम्पॉसिबल 7 ' को क्रिस्टोफर मैक्कवायर डायरेक्ट कर रहे हैं। टॉम क्रूज (Tom Cruise) इस फ्रेंचाइजी में इथन हंट का किरदार निभाते हैं। फिल्म में टॉम क्रूज के अलावा विंग रेम्स, हेनरी जर्नी, साइमन पेग, रेबेका फर्गुयसन, वेनेसा किर्बी और हेले एटवेल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed