{"_id":"6051c4e08ebc3e8d2d43943d","slug":"the-high-chaparral-actor-henry-darrow-dies-at-87","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनेता हेनरी डैरो का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
अभिनेता हेनरी डैरो का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Wed, 17 Mar 2021 02:39 PM IST
shrilata biswas
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 17 Mar 2021 02:39 PM IST
विज्ञापन
हेनरी डैरो
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता हेनरी डैरो (Henry Darrow) का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। फॉक्स न्यूज के मुताबिक, हेनरी के निधन की जानकारी उनके पब्लिसिस्ट ने फेसबुक पर दी। रविवार की रात को उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
पब्लिसिस्ट ने फेसबुक पर लिखा कि ‘हेनरी डैरो का 87 साल ( 15 सितंबर 1933- 14 मार्च 2021) की उम्र में निधन हो गया। मेरे दोस्त की आत्मा को शांति मिले।‘ हालांकि उनका निधन किस वजह से हुआ इस बारे में जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन
हेनरी के निधन की खबर सुनकर स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और लिखा कि हेनरी के करियर और उपलब्धियों पर हमें गर्व है। उनके परिवार के साथ हम संवेदना व्यक्त करते हैं।
विज्ञापन
हेनरी का जन्म अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में हुआ था। आईएमडीबी के अनुसार, उन्होंने 1967-1971 तक द हाई चैपरेल में सभी 97 एपिसोड में काम किया। उन्होंने मनोलिटो मोनटोया का किरदार निभाया। अभिनेता ने सैंडा बारबरा ड्रामा में अहम भूमिका निभाई। उनके किरदार रफेल कैस्टिलो के लिए उन्हें डेटाइम एम्मी अवॉर्ड मिला।
हेनरी के मुख्य शो में सोडा स्प्रिंग्स, वन ट्री हिल, द बोल्ड एंड द ब्यूटीफुल, स्टार ट्रेक और जोरो है।
ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं सिंगर साराह हार्डिंग, बोलीं- नहीं देख पाउंगी आने वाला क्रिसमस