फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   The Emmys Golden Globes And Critics Choice Awards Can be watched on Lionsgate Play platform in India

Lionsgate Play: गोल्डन ग्लोब-क्रिटिक्स चॉइस की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए तैयार लायंसगेट प्ले, जानें पूरी डिटेल

Thu, 07 Dec 2023 07:19 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 07 Dec 2023 07:19 PM IST
सार

लायंसगेट प्ले पहले ही इस बात का एलान कर चुका था कि एमी अवार्ड्स की लाइव स्ट्रीमिंग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर की जाएगी। इसके बाद अब लायंसगेट प्ले दो प्रतिष्ठित पुरस्कारों की स्ट्रीमिंग करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

विज्ञापन
The Emmys Golden Globes And Critics Choice Awards Can be watched on Lionsgate Play platform in India
गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स, क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स - फोटो : social media

विस्तार

मनोरंजन की दुनिया के कलाकारों को सम्मानित करने वाले कई अवॉर्ड्स जल्द ही आयोजित किए जाने वाले हैं। फिर चाहे इनमें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स हों या क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स। यह मशहूर अवॉर्ड्स विदेश में आयोजित किए जाते हैं और भार में इन्हें देखने के लिए भी सभी उतने ही उत्साहित रहते हैं। अगर आप भी इन मशहूर अवॉर्ड्स को घर बैठे देखने की सोच रहे हैं तो खबर है कि अब दर्शक इन्हें एक ही प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। दुनिया के सबसे प्रसिद्ध अवार्ड शो को सभी लायंसगेट प्ले ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है। इसा एलान हाल ही में प्लेटफॉर्म द्वारा किया गया है।  

विज्ञापन

लायंसगेट प्ले पर की जाएगी गोल्डन ग्लोब और क्रिटिक्स अवॉर्ड्स की स्ट्रीमिंग
लायंसगेट प्ले पहले ही इस बात का एलान कर चुका था कि एमी अवार्ड्स की लाइव स्ट्रीमिंग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर की जाएगी। इसके बाद अब लायंसगेट प्ले दो प्रतिष्ठित पुरस्कारों की स्ट्रीमिंग करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। लगातार चौथे साल जनवरी 2024 में 75वें प्राइमटाइम एमी अवार्ड्स की एक्सक्लूसिव लाइव स्ट्रीमिंग की घोषणा करने के बाद, लायंसगेट प्ले ने अब भारत, फिलीपींस, इंडोनेशिया और सार्क जैसे कई देशों में 81वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स और 29वें क्रिटिक्स च्वाइइस अवार्ड्स की एक्सक्लूसिव लाइव स्ट्रीम करने की घोषणा की है।  
विज्ञापन

Dunki Advance Booking: शाहरुख खान की 'डंकी' की विदेशी बाजारों में एडवांस बुकिंग शुरू, वाईआरएफ बना वितरक
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरस्कारों का घर बना लायंसगेट प्ले
इस सीजन में भारतीय दर्शकों के लिए ग्लोबल पुरस्कार लाने के बारे में बात करते हुए, लायंसगेट प्ले के कार्यकारी उपाध्यक्ष, अमित धानुका ने कहा, 'पिछले कुछ वर्षों में, हमने अपने दर्शकों के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय कंटेंट लाने के लिए एक मानक स्थापित किया है। दुनिया भर के दर्शक अवॉर्ड्स के सीजन का इंतजार कर रहे हैं और हमें खुशी है कि लायंसगेट प्ले एक बार फिर वैश्विक पुरस्कारों का घर बन गया है। जनवरी 2024 में 75वें एमी अवार्ड्स के अलावा, अब हम उसी महीने दर्शकों के लिए 81वें गोल्डन ग्लोब और क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स को लाइवस्ट्रीम करने के लिए उत्साहित हैं।'
Animal: सारा अली खान की झोली में जाता 'जोया' का किरदार! फिर यूं तृप्ति डिमरी ने मारी 'एनिमल' में एंट्री

लायंसगेट प्ले पर देखने मिलता है ग्लोबल कंटेंट
लायंसगेट प्ले लगातार भारत में दर्शकों के लिए ग्लोबल सीरीज और फिल्म को लाने के लिए प्रयासरत है और एक बार फिर 2024 में इस मंच पर सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार देखने को मिलेंगे। लायंसगेट प्ले जनवरी 2024 में 75वें प्राइमटाइम एमी अवार्ड्स, 81वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स और 29वें क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स का लाइवस्ट्रीम करेगा।  
Atlee Kumar: 'द आर्चीज' के फैन हुए एटली, निर्देशक ने बांधे सुहाना, खुशी और अगस्त्य नंदा की तारीफों के पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed