Tabu: 'क्रू' के बाद तब्बू के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, 'ड्यून-प्रोफेसी' में दिखाएंगी अभिनय का जलवा
तब्बू जल्द ही विदेशी टीवी सीरीज ड्यून: प्रोफेसी में नजर आने वाली हैं। इसमें वे अपने सिस्टर फ्रांसेस्का के किरदार में दिखेंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रू के बाद तब्बू एक बड़े प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं। देश में अपनी अदाकारी का जादू चलाने वाली अभिनेत्री अब विदेश में अपने अभिनय का जलवा जल्द बिखेरती नजर आने वाली हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभिनेत्री टीवी सीरीज ड्यून: प्रोफेसी में एक अहम किरदार में दिखेंगी।
यह टीवी सीरीज मूल रूप से 2019 में 'ड्यून: द सिस्टरहुड' शीर्षक के तहत शुरू की गई थी। यह ब्रायन हर्बर्ट और केविन जे एंडरसन के उपन्यास 'सिस्टरहुड ऑफ ड्यून' से प्रेरित है। यह सीरीज लोगों को कब तक देखने को मिलेगी इस बात की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। सीरीज में तब्बू सिस्टर फ्रांसेस्का की भूमिका में नजर आएंगी। इस टीवी सीरीज में वे शक्तिशाली, बुद्धिमान और आकर्षक महिला के किरदार में दिखेंगी।
तब्बू भारतीय सिनेमा सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वे दो बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुकी है। 'चीनी कम', 'हैदर', और 'अंधाधुन' जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं से उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। वे सात फिल्मफेयर पुरस्कार भी अपने नाम कर चुकी हैं। तब्बू 'लाइफ ऑफ पाई', 'द नेमसेक' और 'ए सूटेबल बॉय' जैसी विदेशी प्रोजेक्ट का हिस्सा रह चुकी हैं।
तब्बू के अलावा ड्यून: प्रोफेसी' में एमिली वॉटसन, ओलिविया विलियम्स, ट्रैविस फिमेल, जोहदी मे, मार्क स्ट्रॉन्ग, सारा-सोफी बौस्नीना, जोश ह्यूस्टन, क्लो ली, जेड अनौका, फोओलीन कनिंघम, एडवर्ड डेविस, एओइफ हिंड्स, क्रिस मेसन, और शालोम ब्रुने-फ्रैंकलिन भी नजर आएंगे।
Bollywood Directors: अपनी पहली ही फिल्म से छा गए थे ये निर्देशक, सालों बाद भी कायम रहा इनकी फिल्मों का जादू