फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   GV Prakash Kumar and Saindhavi part ways actor confirmed with social media post deets inside

GV Prakash Kumar-Saindhavi: जीवी प्रकाश-सैंधवी की राहें हुईं जुदा, संगीतकार ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Tue, 14 May 2024 12:44 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 14 May 2024 12:44 AM IST
सार

मशहूर संगीतकार और अभिनेता जीवी प्रकाश और उनकी पत्नी सैंधवी की राहें अब जुदा हो गई हैं। इस बात की जानकारी संगीतकार ने एक नोट के जरिए सोशल मीडिया पर दी है। साल 2013 में दोनों ने शादी की थी। उनकी एक बेटी भी है। 
 

विज्ञापन
GV Prakash Kumar and Saindhavi part ways actor confirmed with social media post deets inside
जीवी प्रकाश-सैंधवी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

कॉलीवुड संगीतकार और अभिनेता जीवी प्रकाश कुमार और उनकी पत्नी सैंधवी के अलग होने की खबरें सोमवार की सुबह से ही चल रही थीं। अब इसकी आधिकारिक पुष्टि हो गई है। जीवी प्रकाश ने अब सोशल मीडिया पर अपने तलाक की घोषणा कर दी है। 
विज्ञापन

Srikanth Monday Collection: सोमवार को औंधे मुंह गिरी राजकुमार की फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर संकट में ‘श्रीकांत’
विज्ञापन

 

सोशल मीडिया पर जारी किया नोट

जीवी प्रकाश ने सोशल मीडिया पर एक नोट साझा करते हुए तलाक की पुष्टि की है। संगीतकार ने पोस्ट में लिखा, "बहुत सोचने के बाद, एक-दूसरे के प्रति आपसी सम्मान को बरकरार रखते हुए, अपनी मानसिक शांति और बेहतरी के लिए, सिंधवी और मैंने शादी के 11 साल बाद अलग होने का फैसला किया है।" साथ ही, उन्होंने सभी से उनकी निजता को समझने और उसका सम्मान करने का आग्रह भी किया।

बचपन की दोस्ती के बाद की थी शादी
बता दें कि जीवी प्रकाश ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान के भतीजे हैं। उन्होंने  साल 2013 में सैंधवी से शादी की थी। बचपन की दोस्ती के बाद दोनों एक दूसरे को हमसफर बनाने का फैसला लिया था। सैंधवी की बात करें तो वे एक लोकप्रिय प्लेबैक सिंगर हैं। उन्होंने जीवी प्रकाश के कंपोज किए कई सुपरहिट गाने भी गाए हैं। दोनों की एक 3 साल की बेटी भी है।
Saiyami Kher: 'घूमर' की शूटिंग सैयामी के लिए नहीं थी आसान, चुनौतीपूर्ण किरदारों को लेकर कही यह बात
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed