The Gray Man Movie: 'एवेंजर्स' के निर्देशकों की फिल्म में धनुष की एंट्री, रयान गोस्लिंग और क्रिस इवांस के साथ करेंगे काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी पिछली फिल्म ‘द एक्स्ट्रैक्शन’ में हिंदी फिल्मों के अभिनेता रणदीप हुड्डा को शानदार मौका दे चुके निर्देशक बंधु रूसो ब्रदर्स की निगाहें इस बार एक और भारतीय अभिनेता धनुष पर टिकी हैं। मार्वेल स्टूडियोज के लिए 'एवेंजर्स- इंफिनिटी वॉर' और 'एवेंजर्स- एंडगेम' जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले रुसो ब्रदर्स एक फिल्म 'द ग्रे मैन' बना रहे हैं। धनुष की लॉटरी इसी फिल्म के लिए लगी है।
फिल्म 'द ग्रे मैन' में हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रयान गोस्लिंग और क्रिस इवांस मुख्य भूमिका निभाएंगे। इसमें एक अहम भूमिका निभाने के लिए रुसो ब्रदर्स ने तेलुगू फिल्मों के स्टार अभिनेता धनुष को भी लिया है। रुसो ब्रदर्स के निर्देशन में बन रही फिल्म 'द ग्रे मैन' मार्क ग्रैनी के लिखे वर्ष 2009 के इसी शीर्षक के एक उपन्यास पर आधारित है। निर्माताओं ने फिल्म में धनुष को लिए जाने की आधिकारिक घोषणा कर दी है।
Ryan Gosling x Chris Evans x Ana de Armas = THE GRAY MAN
A new film from directors Anthony & Joe Russo, the upcoming action thriller is based on the debut novel by Mark Greaney. pic.twitter.com/pfOAYfWDupविज्ञापन विज्ञापन— NetflixFilm (@NetflixFilm) December 11, 2020
फिल्म 'द ग्रे मैन' की घोषणा के वक्त बताया गया कि इस फिल्म में रयान एक सज्जन पुरुष की भूमिका निभाएंगे जबकि क्रिस इवांस का किरदार सीआईए के एक पूर्व एजेंट का होगा। धनुष को देश में ज्यादातर तेलुगु फिल्मों में काम करने के लिए जाना जाता है हालांकि उन्होंने 'रांझणा' जैसी फिल्म में सोनम कपूर के साथ काम करके अपने आप को हिंदी फिल्मों में भी लोकप्रिय बना लिया। इसके बाद वह अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'शमिताभ' में भी नजर आए। आजकल वह आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग दिल्ली में कर रहे हैं।
धनुष तेलुगु फिल्मों से निकलकर हिंदी फिल्मों में तो मशहूर हुए ही, साथ ही उन्होंने वर्ष 2018 में आई एक फिल्म 'एक्स्ट्राऑर्डिनरी जर्नी ऑफ द फकीर' में काम करके अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी नाम कमाया। रुसो ब्रदर्स की फिल्म 'द ग्रे मैन' में काम करके धनुष के पास एक बड़ा मौका है कि वह अपनी पहचान वैश्विक स्तर पर और भी ज्यादा बढ़ा सकें। अच्छी बात यह है कि धनुष के साथ इस फिल्म में हॉलीवुड के ऑस्कर पुरस्कार विजेता अभिनेता रयान गोस्लिंग और क्रिस इवांस हैं।