फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Stranger Things 5 New actors entered the show see Final Season With Behind The Scenes Video

Stranger Things 5: शो में हुई नए कलाकारों की एंट्री, आखिरी सीजन की पहली झलक भी आई सामने

Tue, 16 Jul 2024 12:44 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 16 Jul 2024 12:44 AM IST
सार

स्ट्रेंजर थिंग्स के पांचवें सीजन को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। शो में तीन नए कलाकार नजर आएंगे। इसके पर्दे के पीछे के वीडियो के जरिए कलाकारों की झलक साझा की गई है।

विज्ञापन
Stranger Things 5 New actors entered the show see Final Season With Behind The Scenes Video
स्ट्रेंजर थिंग्स 5 - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विस्तार

नेटफ्लिक्स ने स्ट्रेंजर थिंग्स के आगामी पांचवें सीजन को लेकर एक नया एलान किया है। दिग्गज ओटीटी प्लेटफॉर्म की ओर से पांचवें सीजन  के लिए तीन और कलाकारों के नाम पर मुहर लगा दी गई है। शो में नेल फिशर, जेक कोनेली और एलेक्स ब्रेक्स जल्द ही अपनी अदाकारी का जादू बिखेरते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन

दिल दहला देने वाली एक्शन थ्रिलर फिल्में और वेब सीरीज
विज्ञापन


पर्दे के पीछे का वीडियो आया सामने
साथ ही, नेटफ्लिक्स ने शो के पर्दे के पीछे के वीडियो के जरिए इन तीनों कलाकारों और लिंडा हैमिल्टन की झलक भी साझा की है। पांचवें सीजन की लगभग आधी शूटिंग खत्म हो चुकी है। जारी किए गए वीडियो में सीजन 4 के फिनाले में हुई भयावह घटना के बाद के कुछ सुराग दिए गए हैं। वीडियो में हॉकिन्स हाई स्कूल जिसमें, शो के मुख्य किरदार पढ़ते हैं, वह काफी हद तक बरकरार दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रॉस डफर दे चुके हैं शो पर अपडेट
कार्यकारी निर्माता और सह-शो रनर रॉस डफर अपने भाई मैट डफर के साथ 3 जुलाई को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए सीजन पांच की आधी शूटिंग खत्म होने की जानकारी दे चुके हैं। रॉस डफर ने सोशल मीडिया पर तस्वीर और वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "सप्ताह 24... अब तक के सर्वश्रेष्ठ कलाकारों और क्रू को इस आधे सफर को तय करने की शुभकामनाएं।" 

फ्रेंचाइजी रहेगी जारी
गौरतलब है कि पांचवें सीजन के साथ  स्ट्रेंजर थिंग्स का समापन हो जाएगा, लेकिन फ्रेंचाइजी जारी रहेगी। लंदन के वेस्ट एंड में स्ट्रेंजर थिंग्स: द फर्स्ट शैडो के एक स्टेज शो के साथ नेटफ्लिक्स पर एक अनटाइटल्ड एनिमेटेड स्पिनऑफ सीरीज पर भी काम चल रहा है।
Ravi Teja Movie: सुपरस्टार रवि तेजा की आगामी धमाकेदार फिल्में, 'मिस्टर बच्चन' 'प्रजाला मनीषी' से मचाएंगे धमाल
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed