फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   SSMB 29 actor Mahesh Babu reveals why he worked on Mufasa The Lion King

Mahesh Babu: महेश बाबू ने 'मुफासा' में क्यों किया काम? तेलुगु सुपरस्टार ने उठाया राज से पर्दा

Mon, 09 Dec 2024 01:14 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 09 Dec 2024 01:14 PM IST
सार

महेश बाबू ने हाल ही में फिल्म 'मुफासा द लायन किंग' पर खुलकर बात की है। सुपरस्टार ने खुलासा किया है कि आखिर क्यों इस फिल्म में उन्होंने आवाज दी है।

विज्ञापन
SSMB 29 actor Mahesh Babu reveals why he worked on Mufasa The Lion King
मुफासा- द लायन किंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

महेश बाबू ने आगामी फिल्म 'मुफासा: द लायन किंग' में तेलुगु भाषा में मुफासा को आवाज दी है। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म से जुड़ी अपनी भावनाओं को साझा किया। इस दौरान महेश बाबू ने खुलासा किया कि वह क्यों इस किरदार से इतना प्रभावित हैं और फिल्म में काम करना उनके लिए कितना खास है।

विज्ञापन

Stree 3: राजकुमार ने श्रद्धा कपूर के साथ 'स्त्री 3' पर दिया बड़ा अपडेट, सुनकर प्रशंसकों को हो सकती है निराशा

विज्ञापन
Trending Videos

इन सितारों की सुनने को मिलेगी आवाज

जंगल के सबसे बड़े राजा मुफासा की कहानी अब तेलुगु में भी दर्शकों तक पहुंचने के लिए तैयार है। 2019 में आई 'द लायन किंग' की सफलता के बाद अब 'मुफासा: द लायन किंग' 20 दिसंबर 2024 को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के तेलुगु डब संस्करण में महेश बाबू मुफासा की आवाज बने हैं। जबकि ब्रह्मानंदम- पुंबा, अली- टिमोन, सत्यदेव-टाका और अयप्पा पी शर्मा ने कीरोस को आवाज दी है। 

विज्ञापन

महेश बाबू ने क्यों किया 'मुफासा' में काम

महेश बाबू ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा, "मुफासा एक ऐसा किरदार है जिसे मैंने हमेशा आदर्श माना है। यह मेरे लिए सचमुच एक सपना सच होने जैसा है। वह अपने परिवार के लिए जो प्यार और जिम्मेदारी दिखाता है, मुझे उसमें बहुत कुछ समानता महसूस होती है। मैं बहुत उत्साहित हूं कि लोग मुझे इस किरदार में देखेंगे।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि मुफासा हर पीढ़ी का पसंदीदा किरदार है। फिल्म को परिवारों के साथ देखने का अनुभव बेहद संतोषजनक होगा। मेरे लिए यह एक बहुत बड़ा सम्मान है।"

विज्ञापन

इन भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

'मुफासा: द लायन किंग' में दर्शकों को न सिर्फ नए किरदारों से मिलवाया जाएगा, बल्कि फिल्म में फोटोरियल कंप्यूटर-जनरेटेड इमेजरी का भी शानदार उपयोग किया गया है। फिल्म का निर्देशन बैरी जेनकिंस ने किया है। यह फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।
Black Warrant: नेटफ्लिक्स ने खरीदी जेलर सुनील गुप्ता की बुक पर बनी वेब सीरीज, सामने आएंगी तिहाड़ की शैतानियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed