फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   ‘Spider-Man: No Way Home’ Official Poster To Release Today,Highlights Doctor Strange’s Portals

Poster: 'स्पाइडर मैन नो वे होम' का पोस्टर आउट, भारत में इस तारीख को रिलीज होगी फिल्म

Mon, 08 Nov 2021 01:07 PM IST
प्रतिभा सारस्वत अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Mon, 08 Nov 2021 01:07 PM IST
विज्ञापन
‘Spider-Man: No Way Home’ Official Poster To Release Today,Highlights Doctor Strange’s Portals
'स्पाइडर मैन: नो वे होम' का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला मुंबई

सोनी पिक्चर्स और मार्वल स्टूडियोज ने हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर मैन: नो वे होम' का पोस्टर रिलीज कर दिया है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। यह फिल्म 17 दिसंबर को भारतीय बड़े पर्दे पर नजर आएगी। जिसमें एक बार फिर से टॉम हॉलैंड और जेंडाया की सुपरहिट जोड़ी धमाल करते नजर आएगी। ये फिल्म हिंदी, इंग्लिश, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।

विज्ञापन


पोस्टर में विलेम डैफो के ग्रीन गोब्लिन की एक झलक के साथ साथ इलेक्ट्रो की रोशनी, सैंडमैन की रेत और टॉम हॉलैंड का एक्शन एक साथ देखने को मिल रहा है। फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा- "मल्टीवर्स रिलीज हो चुका है। 'स्पाइडर मैन: नो वे होम' विशेष रूप से सिनेमाघरों में 17 दिसंबर को रिलीज होगी।"

विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Spider-Man (@spiderman)

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार फिल्म की खासबात है कि स्पाइडर मैन के साथ डॉक्टर स्ट्रेंज भी नजर आएंगे। यह फिल्म वहीं से शुरू होगी जहां से 'स्पाइडर-मैन: फार फ्रॉम होम' खत्म हुई थी। इसका ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है। जिसमें स्पाइडर मैन लगातार मुश्किलों में फंसा हुआ है और उसके अपने ही उसके दुश्मन बनते जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed