फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Singer Beyonce foundation donates USD 2.5 million to Los Angeles Wildfires relief to help families losses

Beyonce: लॉस एंजिल्स के जंगल में लगी आग में पीड़ितों की मदद के लिए आगे आईं बेयोंसे, दिए करोड़ों मिलियन डॉलर

Mon, 13 Jan 2025 12:28 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 13 Jan 2025 12:28 PM IST
सार

हॉलीवुड सिंगर बेयोंसे ने लॉस एंजिल्स के जंगल में लगी आग से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए आगे आई हैं। बेयोंसे के फउंडेशन ने इस दौरान परिवारों को फिर से बसाने के लिए मोटी रकम दी है।
 

विज्ञापन
Singer Beyonce foundation donates USD 2.5 million to Los Angeles Wildfires relief to help families losses
बेयोंसे ने की पीड़ितों की मदद - फोटो : इंस्टाग्राम@beyonce

विस्तार

ग्रैमी विजेता बेयोंसे लॉस एंजिल्स में लगी भयानक आग से प्रभावित जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सामने आई हैं। उन्होंने अपनी चैरिटी फाउंडेशन के जरिए लोगों के फिर से घर बसाने में मदद की है, जिसके लिए उन्होंने करोड़ों रुपय दिए हैं।
विज्ञापन

 
Trending Videos

बेयोंसे ने की करोड़ों रुपयों की मदद
डेस्टिनीज चाइल्ड के सदस्य के रूप में प्रसिद्ध बेयोंसे की चैरिटी फाउंडेशन लॉस एंजिल्स में अल्ताडेना और पासाडेना में लगी आग से प्रभावित परिवारों को 2.5 मिलियन डॉलर यानी 21 करोड़ 60 लाख रुपये का दान दिए हैं। इससे पहले वॉल्ट डिज्नी कंपनी, पैरामाउंट और फॉक्स कॉर्प ने भी पीड़ितों के परिवारों की मदद की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बेयोंसे से पहले किसने की कितनी मदद
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वॉल्ट डिजनी कंपनी ने पीड़ित लोगों के राहत और पुननिर्माण के लिए 15 मिलियन अमरीकी डॉलर देने का वादा किया है, जबकि पैरामाउंट और फॉक्स कार्प ने अमेरिकन रेड क्रॉस और लॉस एंजिल्स फायर डिपार्टमेंट को 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 6 करोड़ 5 लाख रुपये दान किए हैं। इसके अलावा वार्नर म्यूजिक और कई संस्थाओं ने लॉस एंजिल्स में आग का शिकार हुए लोगों की मदद के लिए पुननिर्माण के लिए 1 मिलियन डॉलर देने की घोषणा की है। 

यह भी पढ़ें:
30 years of Karan Arjun: पहली बार साथ दिखी थी सलमान-शाहरुख की जोड़ी, ओटीटी पर देख सकेंगे करण-अर्जुन
विज्ञापन

लोगों की मदद के लिए प्रायस जारी
इन सभी के अलावा हॉलीवुड स्टार जेमी ली कर्टिस ने भी लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। उन्होंने 1 मिलियन डॉलर दान देने की बात कही है। आग अभी भी रुकी नहीं है और इसे बुझाने के लिए लगातार एजेंसियां कड़ी मेहनत कर रही हैं। लॉस एंजिल्स के लोग भी एक-दूसरे की लगातार मदद कर रहे हैं। इन सभी के अलावा रैपर स्नूप डॉग प्रभावित लोगों का समर्थन करने के लिए आगे आए। स्नूप डॉग के कपड़ों के स्टोर ने घोषणा की है कि वह प्रभावित लोगों के जीवन को फिर से पटरी पर लाने के लिए मुफ्त कपड़े उपलब्ध कराएगा।

यह भी पढ़ें:
Shraddha Kapoor: वामिका गब्बी के चक्कर में श्रद्धा कपूर क्यों टारगेट पर? सोशल मीडिया पर खुल रही है पोल
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed