फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Shannen Doherty Death Beverly Hills 90210 fame actress passes away cancer became the reason

Shannen Doherty Death: 'बेवर्ली हिल्स 90210' फेम अभिनेत्री शेनन डोहर्टी का निधन, कैंसर बना कारण

Sun, 14 Jul 2024 09:12 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 14 Jul 2024 09:12 PM IST
सार

टेलीविजन नाटक 'बेवर्ली हिल्स, 90210' की अभिनेत्री शेनन डोहर्टी का निधन हो गया है। महज 53 की उम्र में डोहर्टी ने कैंसर से जंग लड़ते हुए दुनिया को अलविदा कह दिया। 

विज्ञापन
Shannen Doherty Death Beverly Hills 90210 fame actress passes away cancer became the reason
शेनन डोहर्टी - फोटो : इंस्टाग्राम @shannendoherty

विस्तार

1990 के दशक के हिट टेलीविजन नाटक 'बेवर्ली हिल्स, 90210' में हाई स्कूल की छात्रा ब्रेंडा वॉल्श की भूमिका के लिए मशहूर अमेरिकी अभिनेत्री शेनन डोहर्टी का निधन हो गया है। कई वर्षों तक कैंसर से जंग लड़ने के बाद अभिनेत्री ने 53 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस लेकर दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। डोहर्टी के निधन की खबर से उनके प्रशंसकों को तगड़ा झटका लगा है। 

विज्ञापन

कैंसर से गई डोहर्टी की जान

पीपल मैगजीन ने डोहर्टी के प्रचारक लेस्ली स्लोएन के हवाले से कहा, 'भारी मन से मैं अभिनेत्री शेनन डोहर्टी के निधन की पुष्टि करता हूं। शनिवार, 13 जुलाई को कई वर्षों तक बीमारी से लड़ने के बाद वह कैंसर से अपनी जंग हार गईं।' डोहर्टी ने साल 2015 में स्तन कैंसर से अपनी लड़ाई के बारे में सार्वजनिक रूप से बताया था। 2023 में, उनका ब्रेन ट्यूमर निकाला गया और पता चला कि कैंसर उनकी हड्डियों तक फैल गया था।

विज्ञापन


Anant Radhika Wedding Live: रामायण की चौपाइयां और भारतीय ठाठ, 'मंगल उत्सव' में भव्य हैं अंबानी के इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन

'बेवर्ली हिल्स, 90210' से मिली थी असल पहचान

अभिनेत्री ने पहले फिल्म 'हीदर्स' में अभिनय किया था। इसके बाद उन्होंने नाटक 'बेवर्ली हिल्स, 90210' में ब्रेंडा वॉल्श के किरदार से व्यापक सफलता हासिल की, जो अमीर जिप कोड में अपने सहपाठियों के साथ फिट होने के लिए संघर्ष करती थी। शो में उनका किरदार डायलन मैके (ल्यूक पेरी) और केली टेलर (जेनी गर्थ) के साथ एक लव ट्रायंगल में उलझ गया। वास्तविक जीवन में, डोहर्टी का गर्थ और अन्य सहपाठियों के साथ टकराव हुआ और उन्होंने 1994 में इसके चौथे सीजन के दौरान '90210' छोड़ दिया। शो उनके बिना 2000 तक जारी रहा।


Kalki 2898 AD: नाग अश्विन ने कसा 'एनिमल' पर तंज? निर्देशक के पोस्ट डिलीट करने पर बढ़ी सोशल मीडिया की हलचल

11 वर्ष की उम्र से ही शुरू किया था अभिनय

डोहर्टी का जन्म 12 अप्रैल 1971 को मेम्फिस, टेनेसी में हुआ था और उन्होंने बचपन से ही अभिनय करना शुरू कर दिया था। 11 साल की उम्र में, उन्होंने टीवी क्लासिक 'लिटिल हाउस ऑन द प्रेयरी' के अंतिम सीजन में जेनी वाइल्डर की भूमिका निभाई थी। 1988 में, डोहर्टी को डार्क कॉमेडी फिल्म 'हीथर्स' में कास्ट किया गया था, जो एक कल्ट क्लासिक बन गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed