फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Selena Gomez Zoe Saldana And Camila Cabello On The List Of Bafta Award 2025 Presenters

Bafta Award 2025: बाफ्टा प्रेजेंटर्स की लिस्ट आई सामने, सेलिना गोमेज-जोई सल्डाना-कमीला कबेयो हैं शामिल

Thu, 13 Feb 2025 11:00 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 13 Feb 2025 11:00 PM IST
सार

जल्द ही बाफ्टा अवॉर्ड होने वाले हैं। इन अवॉर्ड के प्रेजेंटर्स की एक लंबी लिस्ट सामने आई हैं। इसमें हॉलीवुड सिंगर-एक्ट्रेस सेलिना गोमेज, एक्ट्रेस जोई सल्डाना, सिंगर कमीला कबेयो शामिल हैं। जानिए, बाकी प्रेजेंटर्स कौन हैं? 


 

विज्ञापन
Selena Gomez Zoe Saldana And Camila Cabello On The List Of Bafta Award 2025 Presenters
सेलिना गोमेज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुरुवार को बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड 2025 की प्रेजेंटर्स की लिस्ट जारी की गई है। इस साल दर्शकों को सेलिना गोमेज, जोई सल्डाना, जेसी ईसेनबर्ग, जो एल्विन, इसाबेला रोसेलिनी, कोलमैन डोमिंगो और राल्फ फिएनेस जैसे हॉलीवुड सेलिब्रिटीज बाफ्टा अवॉर्ड जीतने वालों को ट्रॉफी देते हुए नजर आएंगे। 

विज्ञापन

ये लोग भी देंगे विजेताओं को ट्रॉफी 
कई और सेलिब्रिटीज भी हैं जो बाफ्टा अवॉर्ड विनर को ट्रॉफी देंगे। इसमें एडम पियर्सन, एडम स्कॉट, एन्ना केंड्रिक, कैमिला कैबेलो, सेलिया इमरी, चिवेटेल एजियोफोर, हन्ना जॉन-कामेन, जेम्स मैकएवॉय, जेम्स नॉर्टन जैसे लोगों के नाम शामिल हैं। इनके अलावा भी कई नामी हॉलीवुड सेलिब्रिटी प्रेजेंटर्स की लिस्ट में शामिल हैं।  

विज्ञापन


कब होगा बाफ्टा इवेंट 
बाफ्टा इवेंट की जहां तक बात है तो यह अवॉर्ड फंक्शन 16 फरवरी को लंदन में होगा। इस भारत में लायंसगेट प्ले पर देखा जा सकता है। यह अवॉर्ड फंक्शन भी फिल्म मेकर्स, एक्टर्स के लिए काफी मायने रखता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन फिल्मों को मिले सबसे ज्यादा नॉमिनेशन 
बाफ्टा अवॉर्ड में कॉन्क्लेव और एमिलिया पेरेज को सबसे ज्यादा नॉमिनेशन मिले हैं। कॉन्क्लेव एक मिस्ट्री-थ्रिलर है, इसे 12 नॉमिनेशन मिले हैं। वहीं एमिलिया पेरेज, जो कि एक स्पेनिश भाषा की म्यूजिकल-थ्रिलर है, इसे 11 नॉमिनेशन मिले हैं। यह फिल्म पहले भी कई अवॉर्ड शो में अपना जलवा दिखा चुकी हैं। फिल्म एमिलिया पेरेज को ऑस्कर अवॉर्ड 2025 में कुल 13 नॉमिनेशन मिले हैं। एक और फिल्म ‘विकेड’ को भी बाफ्टा में 7 नॉमिनेशन मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed