कॉमिक-कॉन 2026 में मार्वल का धमाका, डेडपूल के कॉस्ट्यूम में पहुंचे रयान रेनॉल्ड्स; फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज
Marvel San Diego Comic-Con: हॉलीवुड स्टार रयान रेनॉल्ड्स ने हाल ही में सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में अपने फैंस को जबरदस्त सरप्राइज दिया। जानिए इस बीच क्या कुछ रहा खास।
विस्तार
मार्वल स्टूडियोज ने सैन डिएगो कॉमिक-कॉन 2026 के हॉल एच में धमाकेदार वापसी की, जहां फैंस को एक से बढ़कर एक बड़े सरप्राइज देखने को मिले। इस इवेंट में मार्वल ने अपनी आने वाली फिल्मों की शानदार लाइनअप पेश की और कई एक्सक्लूसिव खुलासे किए। नए प्रोजेक्ट्स, बड़े किरदारों की एंट्री और एमसीयू के भविष्य को लेकर ऐसे-ऐसे अपडेट सामने आए, जिससे फैंस का एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई।
रयान रेनॉल्ड्स ने दिया सरप्राइज
इस बीच स्टार रयान रेनॉल्ड्स ने अपने फैंस को शानदार सरप्राइज दिया। वह अचानक फुल डेडपूल कॉस्ट्यूम में स्टेज पर पहुंच गए, जिससे वहां मौजूद सभी लोग खुशी से झूम उठे।
मार्वल स्टूडियोज के बड़े प्रेजेंटेशन के दौरान, जहां आने वाली फिल्म अवेंजर्स डूम्सडे के बारे में अपडेट दिए जा रहे थे, तभी रयान रेनॉल्ड्स ने एंट्री ली। इस दौरान उनके साथ रॉबर्ट डाउनी जूनियर और पॉल रड भी मौजूद थे।
Ryan Reynolds showed up as Deadpool during the ‘Avengers: Doomsday’ panel at SDCC. pic.twitter.com/o3QQErpU4X
— The MCU Den (@mcu_den) July 26, 2026
रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने किया हंसी मजाक
हालांकि, मार्वल ने अभी तक यह कन्फर्म नहीं किया है कि रयान इस फिल्म का हिस्सा हैं या नहीं। लेकिन उन्होंने मजाकिया अंदाज में पूछा कि क्या फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है। इस पर रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने हंसते हुए जवाब दिया कि फिल्म तो पहले ही पूरी हो चुकी है।
रयान ने भी मजाक जारी रखते हुए कहा कि क्या अब कोई रीशूट या नए सीन नहीं जोड़े जाएंगे? उनके इस अंदाज ने फैंस को खूब एंटरटेन किया।
डेडपूल के अगले प्रोजेक्ट का इंतजार
बता दें कि रयान रेनॉल्ड्स आखिरी बार डेडपूल एंड वूल्वरिन में नजर आए थे, जिसने दुनिया भर में 1.3 बिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की थी।
फैंस लंबे समय से डेडपूल के अगले प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे हैं। रयान पहले ही इशारा दे चुके हैं कि वह एक नई तरह की डेडपूल फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसमें एक्स-मैन यूनिवर्स के किरदार भी शामिल हो सकते हैं।
फिलहाल, अवेंजर्स डूम्सडे 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, और फैंस को उम्मीद है कि इसमें कुछ बड़ा सरप्राइज देखने को मिलेगा।
ये भी पढ़ें- Ryan Gosling: रयान गोसलिंग होंगे अगले घोस्ट राइडर, मार्वल यूनिवर्स का बने हिस्सा; जानें कब रिलीज होगी फिल्म?