फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Robert Pattinson Birthday Special: Here Are Some Untold Facts About Batman Actor

वैंपायर के किरदार से मशहूर हुए थे रॉबर्ट पैटिनसन, अब 'बैटमैन' बन फैंस का करेंगे मनोरंजन

Wed, 13 May 2020 07:05 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 13 May 2020 07:05 AM IST
सार

  • रॉबर्ट पैटिनसन का जन्म 13 मई 1986 को लंदन में हुआ। 
  • वह 12 वर्ष की उम्र से मॉडलिंग कर रहे हैं।
  • रॉबर्ट फिल्म ट्विलाइट में अपने वैंपायर वाले किरदार से रातों रात सुर्खियों में आ गए थे।

विज्ञापन
Robert Pattinson Birthday Special: Here Are Some Untold Facts About Batman Actor
रॉबर्ट पैटिनसन - फोटो : ट्विटर

विस्तार

रॉबर्ट पैटिनसन का जन्म 13 मई 1986 को लंदन में हुआ था। आज वह अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फैंस उन्हें बधाई भी दे रहे हैं। रॉबर्ट ने अभिनय करने से बहुत पहले ही संगीत के लिए अपना प्यार जाहिर कर दिया था। उन्होंने करीबन चार साल की उम्र से गिटार और पियानो सीखना शुरू किया था। किशोरावस्था के दौरान रॉबर्ट अपने खुद के लिखे हुए गाने पब में गाते थे।

विज्ञापन


वह 12 वर्ष की उम्र से मॉडलिंग कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म हैरी पॉटर एंड द गौब्लेट ऑफ फायर में सेड्रिक डिगरी की भूमिका निभाई। इसके लिए उन्हें द टाइम्स द्वारा उस साल के ब्रिटिश स्टार ऑफ टुमॉरो के लिए नामित किया गया था।
विज्ञापन


रॉबर्ट फिल्म ट्विलाइट में अपने वैंपायर वाले किरदार से रातों रात सुर्खियों में आ गए थे। इस फिल्म में उनके साथ क्रिस्टन स्टीवर्ट लीड रोल में थीं। रॉबर्ट और क्रिस्टन स्टीवर्ट ने कुछ समय एक दूसरे को डेट भी किया लेकिन बाद में दोनों की राहें अलग हो गईं। ट्विलाइट सीरीज में उनके किरदार एडवर्ड कूलीन का उनके करियर में बहुत बड़ा योगदान रहा हैं। द टेलीग्राफ की 10 सर्वाधिक कमाई करने वाले अभिनेताओं की सूची में ट्विलाइट फिल्मों से हुई 10 मिलियन डॉलर की आय के साथ पैटिनसन को दसवां स्थान दिया गया था। इसके अलावा वह हाई लाइफ, गुड टाइम जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैज्ञानिक आधार पर ट्विलाइट सीरीज के एक्टर रॉबर्ट पैटिनसन को इस साल सबसे हैंडसम पुरुष के रूप में चुना गया था। गोल्डन रेशो ऑफ ब्यूटी फाई पर रॉबर्ट को 92.15 प्रतिशत मिले थे। वहीं पीपल पत्रिका द्वारा 2008 में और ग्लैमर द्वारा 2009 में कराए गए एक सर्वेक्षण में उन्हें सर्वाधिक सेक्सी जीवित पुरुषों में से एक नामित किया गया।


अब खबर है कि बैटमैन के रूप में अभिनेता रॉबर्ट पैटिनसन की डेब्यू फिल्म 25 जून 2021 के बजाय अब अक्टूबर 2021 में रिलीज होगी। कोरोना वायरस की वजह से इसकी रिलीज को कुछ महीनों के लिए आगे बढ़ाना पड़ा है। बता दें कि अब तक डीसी स्टूडियो की फिल्म में बैटमैन का किरदार एक्टर एडम वेस्ट, माइकल कीटन, वैल किल्मर, जॉर्ज क्लूनी, क्रिश्चियन बेल और बेन एफ्लेक जैसे कलाकारों ने निभाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed