फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Robert De Niro Ben Stiller Starrer Meet the Parents Is Officially Titled Focker In Law

Robert De Niro: 81 की उम्र में 'मीट द पैरेंट्स' का चौथा पार्ट करेंगे रॉबर्ट डी नीरो, नया टाइटल भी आया सामने

Sun, 03 Aug 2025 06:25 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 03 Aug 2025 06:25 PM IST
सार

हॉलीवुड की एक फ्रैंचाइज फिल्म ‘मीट द पैरेंट्स’ का चौथा पार्ट नए नाम से बनेगा। इसका ऑफिशियल टाइटल भी तय हो चुका है। इस फिल्म में 81 साल के दिग्गज एक्टर रॉबर्ट डी नीरो नजर आएंगे। 

विज्ञापन
Robert De Niro Ben Stiller Starrer Meet the Parents Is Officially Titled Focker In Law
रॉबर्ट डी नीरो - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट डी नीरो 81 साल के होने के बावजूद भी फिल्मों में सक्रिय है। जल्द ही वह फिल्म ‘मीट द पैरेंट्स’ के चौथे पार्ट में नजर आएंगे। साल 2000 में रिलीज हुई इस फिल्म में भी उन्होंने ही लीड राेल निभाया था। रॉबर्ट डी नीरो की नई फिल्म का टाइटल भी बदला गया है। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें:Jason Momoa: जेसन मोमोआ ने छह साल बाद अपना लुक, ‘ड्यून पार्ट 3’ में कंफर्म की अपनी मौजूदगी
विज्ञापन

इस नाम से रिलीज होगी फिल्म 
रॉबर्ट डी नीरो और बेन स्टिलर स्टारर ‘मीट द पैरेंट्स’ फ्रैंचाइज की चौथी फिल्म का टाइटल ‘फॉकर इन-लॉ’ रखा गया है। इस फिल्म का डायरेक्शन जॉन हैम्बर्ग ने किया है। जॉन ने ही पहली तीन फिल्मों की राइटिंग में भी बतौर को-राइटर काम किया था। ‘फॉकर इन-लॉ’ फिल्म 25 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वैरायटी की खबर के अनुसार नई फिल्म का टाइटल बेन स्टिलर के किरदार ग्रेग फॉकर के सरनेम पर रखा गया है। फिल्म के मेकर्स ने फिल्म से जुड़ी यह जानकारी इंस्टाग्राम पर भी साझा की है। फिल्म ‘फॉकर इन लॉ’ को जेन रोसेन्थल और डी नीरो ने अपने प्रोडक्शन बैनर ट्रिबेका प्रोडक्शंस तले बना रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Spider Man: ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की पहली झलक आई सामने, नए सूट में नजर आए टॉम हॉलैंड

ये सिंगर भी फिल्म में आएगी नजर 
नई फिल्म में सिंगर, एक्ट्रेस एरियाना ग्रांडे भी हैं। वह ‘फॉकर इन लॉ’ का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं। रॉबर्ट डी नीरो और बेन स्टिलर की बात करें तो वह ‘मीट द पैरेंट्स’ सीरीज की पिछली दोनों फिल्मों का भी हिस्सा रहे हैं। फिल्म ‘मीट द पेरेंट्स’ फ्रैंचाइज़ी की शुरुआत 2000 में हुई थी, जिसके बाद 2004 और 2010 में ‘मीट द फॉकर्स" और ‘लिटिल फॉकर्स’ टाइटल से दो और फिल्में रिलीज हुईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed