फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Rihanna pregnancy: american singer going to be mother second time flaunted baby bump during live performance

Rihanna: जल्द दूसरे बच्चे का स्वागत करेंगी पॉप सिंगर रिहाना, लाइव शो के दौरान बेबी बंप ने खींचा ध्यान

Mon, 13 Feb 2023 01:15 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 13 Feb 2023 01:15 PM IST
सार

बीता साल रिहाना के लिए बेहद खास रहा था क्योंकि गायिका ने अपने पहले बेटे को जन्म दिया था। लेकिन यह साल भी पॉप गायिका के लिए अनगिनत खुशियां लेकर आ रहा है। दरअसल, रिहाना दूसरी बार मां बनने जा रही हैं।

विज्ञापन
Rihanna pregnancy: american singer going to be mother second time flaunted baby bump during live performance
रिहाना - फोटो : social media

विस्तार

हॉलीवुड की मशहूर पॉप गायिका रिहाना अपने गानों से लेकर फैशन सेंस तक से सबको हैरान करती रहती हैं। म्यूजिक इंडस्ट्री के साथ ही फैशन इंडस्ट्री में भी रिहाना का जलवा देखने को मिलता है। लेकिन बीते साल रिहाना अपने फैशन और एल्बम के अलावा अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं। बीता साल रिहाना के लिए बेहद खास रहा था क्योंकि गायिका ने अपने पहले बेटे को जन्म दिया था। जहां सभी लोग इस बात से खुश थे, वहीं रिहाना ने अब ऐसा काम एलान किया है जिसने सबको हैरान कर दिया है। दरअसल, रिहाना और उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। रिहाना ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए लाइव परफॉर्मेंस दिया है।   

विज्ञापन

Rihanna pregnancy: american singer going to be mother second time flaunted baby bump during live performance
रिहाना का नया प्रेग्नेंसी लुक - फोटो : social media

दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं रिहाना
बीते काफी समय से अमेरिकी पॉप गायिका रिहाना को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म था कि वह दोबारा प्रेग्नेंट हैं। दरअसल, हाफ टाइम सुपर बाउल परफॉर्मेंस के समय रिहाना को लेकर अफवाह उड़ी थी कि वह दोबारा से प्रेग्नेंट हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंगर को परफॉर्मेंस के दौरान अपने पेट को रब करते हुए और यहां तक कि अपने कपड़ों की चेन खोलते हुए भी देखा गया था। अब रिपोर्ट्स आ रही हैं कि बीती रात रिहाना ने इन अफवाहों पर मुहर लगा दी है। गायिका ने खुलासा कर दिया है कि वह जल्द अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Rihanna pregnancy: american singer going to be mother second time flaunted baby bump during live performance
रिहाना - फोटो : social media

पहले प्रेग्नेंंसी पीरियड को रिहाना ने किया था एंजॉय 
गौरतलब है कि रिहाना ने अपने बॉयफ्रेंड एसपीए रॉकी के साथ साल 2022 में पहले बेटे का स्वागत किया था। गायिका ने अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को खूब एंजॉय किया था। रिहाना और उनके बॉयफ्रेंड अक्सर सड़कों पर घूमते नजर आते थे। रिहाना इस दौरान ऐसे कपड़े पहने नजर आती थीं, जिनमें वह उनका बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आती थीं। उनके प्रेग्नेंसी फैशन की चर्चा दूर-दूर तक हुई थी। इतना ही नहीं बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने भी उन्हें फॉलो किया था।
Jawan: नयनतारा के बाद 'जवान' में हुई इस साउथ सुपरस्टार की एंट्री, कैमियो रोल में आएंगे नजर

विज्ञापन

Rihanna pregnancy: american singer going to be mother second time flaunted baby bump during live performance
रिहाना, ऐसपी रॉकी - फोटो : Insatagram- @badgalriri

2021 में किया रिलेशन कंफर्म
रिहाना और रॉकी ने पिछले साल 2021 में ही अपने रिलेशन की आधिकारिक पुष्टि की थी। एक इंटरव्यू में रॉकी ने रिहाना को 'लव ऑफ माय लाइफ' कहकर पुकारा था। जब इस इंटरव्यू में उनसे पिता बनने को लेकर सवाल किया गया तब उन्होंने कहा था कि,'मुझे लगता है कि मैं एक बहुत ही अच्छा पिता बनूंगा।' अब रॉकी दूसरी बार पिता बनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
Rajendra Nath: जब कंगाल होकर कर्ज चुकाने के लिए खून के आंसू रोए राजेन्द्र नाथ, तब पाई-पाई के मोहताज हुए थे

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed