फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Rihanna Invites Paparazzi On Red Carpet To Click Photos During Visit To Mumbai Video Goes Viral

मुंबई में रिहाना का दिल जीतने वाला अंदाज, पूरी की फोटोग्राफर की मुराद; जमकर वायरल हो रहा वीडियो

Sat, 25 Apr 2026 10:49 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 25 Apr 2026 10:49 AM IST
सार

Rihanna Viral Video: ग्लोबल पॉप स्टार रिहाना एक बार फिर भारत आई हैं। पॉप सुपरस्टार ने मुंबई में हुए एक इवेंट के दौरान अपने अंदाज से सबका दिल जीत लिया। जानिए क्या कुछ रहा खास। 

विज्ञापन
Rihanna Invites Paparazzi On Red Carpet To Click Photos During Visit To Mumbai Video Goes Viral
रिहाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्लोबल आइकन रिहाना अपनी भारत यात्रा को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिन उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था, जहां सिंगर ने पैपराजी से बातचीत की। इसके बाद फैंस से भी उन्होंने मुलाकात की। इसी बीच उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिसने सबका दिल जीत लिया। 

विज्ञापन

रिहाना ने जीता सबका दिल
दरअसल, यह इवेंट उनके ब्यूटी ब्रांड के लॉन्च से जुड़ा था, जहां रेड कार्पेट पर कुछ ऐसा हुआ जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब रिहाना पैपराजी के लिए पोज दे रही थीं, तभी एक फोटोग्राफर ने उनसे पूछा कि क्या वह उनके साथ एक फोटो ले सकता है। इस पर रिहाना ने तुरंत हां कहा और उसे खुद रेड कार्पेट पर अपने साथ बुला लिया।

विज्ञापन

इसके बाद रिहाना ने बड़े ही प्यार से उस फोटोग्राफर के कंधे पर हाथ रखा और उसके साथ फोटो क्लिक करवाई। जैसे ही यह हुआ, बाकी फोटोग्राफर्स भी आगे आने लगे और यह देखकर रिहाना हंसने लगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस ने कहा- डाउन-टू-अर्थ
इस पूरे पल का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया। फैंस उनकी सादगी और प्यारे व्यवहार की खूब तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने उन्हें ‘बहुत ही डाउन-टू-अर्थ’ और ‘दिल जीत लेने वाली’ बताया।इतना ही नहीं, इस इवेंट में रिहाना ने भारतीय फैंस के लिए ‘शुक्रिया’ भी कहा और अपने अंदाज से सभी को इम्प्रेस कर दिया।

साल 2024 में भारत आई थीं रिहाना
बता दें कि रिहाना इससे पहले साल 2024 में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में आई थीं, जहां उन्होंने परफॉर्म किया था। साल 2024 में मार्च में अनंत और राधिका की शादी का तीन दिवसीय प्री-वेडिंग फंक्शन जामनगर में आयोजित हुआ था। कई बॉलीवुड सेलेब्स के साथ-साथ रिहाना भी यहां पहुंची थीं। उन्होंने यहां परफॉर्मेंस से फंक्शन में चार चांद लगाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed