फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Reports Says Christopher Nolans The Odyssey Receives An A Certificate From The CBFC

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को CBFC से मिला ‘A सर्टिफिकेट’, बिना बदलाव के पास हुई फिल्म; फैंस हुए एक्साइटेड

Sat, 11 Jul 2026 09:25 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 11 Jul 2026 09:25 AM IST
सार

The Odyssey: हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' दुनिया भर में इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। अब फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Reports Says Christopher Nolans The Odyssey Receives An A Certificate From The CBFC
फिल्म 'द ओडिसी' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म हमेशा चर्चा का विषय बनती है। जल्द ही उनकी फिल्म ‘द ओडिसी’ दुनिया भर के अलावा भारतीय सिनेमाघरों में भी रिलीज होने वाली है। 

विज्ञापन

फिल्म को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से ‘A’ सर्टिफिकेट मिला है और खास बात यह है कि फिल्म को बिना किसी कट या बदलाव के पास कर दिया गया है। यह फिल्म 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

विज्ञापन

Reports Says Christopher Nolans The Odyssey Receives An A Certificate From The CBFC
द ओडिसी ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

CBFC ने नहीं किया कोई बदलाव
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नोलन की इस फिल्म में किसी भी सीन या डायलॉग में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी भारत के दर्शकों को वही फिल्म देखने को मिलेगी जो दुनिया के बाकी हिस्सों में दिखाई जाएगी। हालांकि, यह तभी संभव है जब फिल्म के मेकर्स ने भारत के लिए खुद से कोई बदलाव न किया हो।

Reports Says Christopher Nolans The Odyssey Receives An A Certificate From The CBFC
द ओडिसी - फोटो : यूट्यूब

A सर्टिफिकेट के साथ होगी रिलीज
फिल्म को ‘A’ सर्टिफिकेट मिला है, जिसका मतलब है कि इसे सिर्फ 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोग ही देख सकेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स को 9 जुलाई को सेंसर सर्टिफिकेट मिल गया था। फिल्म की कुल लंबाई 172.33 मिनट यानी 2 घंटे 52 मिनट 33 सेकंड बताई जा रही है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Odyssey Movie (@theodysseymovie)

विज्ञापन

Reports Says Christopher Nolans The Odyssey Receives An A Certificate From The CBFC
टॉम हॉलैंड-क्रिस्टोफर नोलन - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई में हुआ खास प्रीमियर
इस बीच शुक्रवार को मुंबई में फिल्म का प्रीमियर रखा गया, जहां डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन और एक्टर टॉम हॉलैंड और मैट डेमन भी मौजूद रहे। उन्होंने फिल्म के बाद दर्शकों से बातचीत भी की।

ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा के बाद अनन्या पांडे का विंबलडन में स्टाइलिश अंदाज, रेड ड्रेस में लूटी महफिल; वायरल हुईं फोटोज

भारतीय फैंस इन हॉलीवुड सितारों को देख काफी एक्साइटेड नजर आए। प्रीमियर के बाद जैसे ही इसके शुरुआती रिव्यू सोशल मीडिया पर सामने आए, फैंस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

Reports Says Christopher Nolans The Odyssey Receives An A Certificate From The CBFC
द ओडिसी - फोटो : यूट्यूब
स्टारकास्ट और रिलीज डेट
'द ओडिसी' में मैट डेमन, इथाका के पौराणिक राजा ओडिसियस की भूमिका में हैं। यह फिल्म ट्रोजन युद्ध के बाद उनके घर लौटने की खतरनाक यात्रा को दिखाती है। फिल्म में ऐनी हैथवे, टॉम हॉलैंड, जेंडया, रॉबर्ट पैटिनसन और चार्लीज थेरॉन भी अहम भूमिकाओं में हैं। 'द ओडिसी' 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed