फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Rebel Wilson Recalls Terrible Accident On Bride Hard Set

Rebel Wilson: रेबेल विल्सन ने ‘ब्राइड हार्ड’ के सेट पर हुए हादसे को किया याद, बोलीं- मेरी नाक ही कट गई थी

Wed, 18 Jun 2025 09:08 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 18 Jun 2025 09:08 PM IST
सार

हाल ही में हॉलीवुड एक्ट्रेस रेबेल विल्सन के साथ फिल्म 'ब्राइड हार्ड' के सेट पर बड़ा हादसा हुआ। एक्शन सीन करते हुए उनकी नाक तक कट गई। इस हादसे के बारे में रेबेल विल्सन ने डिटेल में बात की है। 

विज्ञापन
Rebel Wilson Recalls Terrible Accident On Bride Hard Set
हॉलीवुड एक्ट्रेस रेबेल विल्सन - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘ब्राइड हार्ड’ का रेबेल विल्सन हिस्सा हैं। 45 साल की इस हॉलीवुड एक्ट्रेस ने इस फिल्म में जमकर एक्शन सीन्स किए हैं। मगर जब फिल्म की शूटिंग खत्म हो रही थी तो एक्शन करते हुए उनकी नाक में चोट लगी और यह लगभग कट ही गई। इस हादसे से रेबेल डर गईं। इलाज के बाद वह ठीक हो चुकी हैं। हाल ही में इस हादसे का जिक्र इस हॉलीवुड एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में किया है। 

विज्ञापन

कैसे हुआ एक्ट्रेस के साथ हादसा
पीपुल से की गई बातचीत में रेबेल विल्सन कहती हैं, ‘ फिल्म ‘ब्राइड हार्ड’ में मुझे एक्शन करना अच्छा लगा। मुझे लगा कि यह मजेदार काम है। मैंने पहले ज्यादा एक्शन सीन्स फिल्मों में नहीं दिए हैं। लेकिन शूटिंग के आखिरी दिन सुबह 3 बजे मेरे साथ एक हादसा हुआ। एक फाइट सीन में गलती से एक बंदूक मेरे चेहरे पर लग गई। इससे मेरी नाक कट गई। सेट के लोग मुझे हॉस्पिटल लेकर गए। उस दौरान मैंने सोचा कि क्या मेरा चेहरा कभी ठीक हो पाएगा? मगर मैं लकी रही कि प्लास्टिक सर्जन ने मेरी नाक को ठीक कर दिया।’  

विज्ञापन


टॉम क्रूज से क्यों बताया हादसे का कनेक्शन 
रेबेल विल्सन ने सोशल मीडिया पर अपनी नाक पर लगी चोट की तस्वीरें भी साझा की हैं। साथ ही वह बताती हैं कि उन्हें नाक पर लगे चोट के निशान को ठीक करने के लिए लेजर ट्रीटमेंट का सहारा लेना पड़ा। वह कहती हैं, ‘वैसे अब मैं टॉम क्रूज और डेनियल क्रेग की लिस्ट में शामिल हो गई हूं। वे भी एक्शन मूवी करते हुए घायल हुए हैं। बस, मेरे लिए यही अच्छी बात है।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीक्रेट एजेंट का रोल कर रही हैं रेबेल विल्सन 
फिल्म 'ब्राइड हार्ड' को साइमन वेस्ट डायरेक्टर रहे हैं। इस फिल्म में रेबेल विल्सन ने एक सीक्रेट एजेंट का रोल किया है। फिल्म में अन्ना कैंप, डेविन जॉय रैंडोल्फ, गिगी जुंबाडो, स्टीफन डोरफ और जस्टिन हार्टले जैसे एक्टर्स भी शामिल हैं। यह फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed