{"_id":"5e43fa368ebc3ee5935b61bc","slug":"producer-jon-peters-claimed-he-paid-off-pamela-anderson-12-day-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"पामेला एंडरसन के पति जॉन पीटर्स का दावा- पैसों के लिए रचाई पांचवी शादी, किए खूब खर्चे","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
पामेला एंडरसन के पति जॉन पीटर्स का दावा- पैसों के लिए रचाई पांचवी शादी, किए खूब खर्चे
Wed, 12 Feb 2020 06:44 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 12 Feb 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
पामेला एंडरसन पति के साथ
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी कुछ दिनों पहले ही मशहूर अभिनेत्री, मॉडल और रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन चार की कंटेस्टेंट पामेला एंडरसन ने अपने पति जॉन पीटर्स से 12 दिन की शादी के बाद तलाक दे दिया।
विज्ञापन
अब निर्माता जॉन पीटर्स ने दावा किया है कि 12 दिन की शादी के दौरान उन्होंने पामेला एंडरसन के 200,000 डॉलर के ऋण का भुगतान किया और उनके लिए नए कपड़े खरीदे। पीटर्स का दावा है कि पामेला ने उनसे पैसे के लिए शादी की।
विज्ञापन
बता दें पामेला एंडरसन और जॉन पीटर्स ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने का फैसला किया था। पामेला एंडरसन ने अलग होने को लेकर अपना बयान भी जारी किया था। उन्होंने कहा था, 'मैंने और जॉन ने इसको अच्छे मोड़ पर खत्म किया है। मैं आपके समर्थन के लिए बहुत आभारी हूं क्योंकि हम दोनों को पुनर्मूल्यांकन की जरूर है कि हम दोनों एक-दूसरे के लिए जिंदगी से क्या चाहते हैं।'
विज्ञापन
पामेला की उम्र 52 साल है जबकि जॉन उनसे 20 साल बड़े हैं। उनकी उम्र 72 साल है। जॉन 'बैटमैन' को प्रोड्यूस करने के लिए जाने जाते हैं। पामेला ने जॉन पीटर्स से पहले टॉमी ली (Tommy Lee) और किड रॉक (Kid Rock) के साथ शादी की थी। इसके बाद वो रिक सॉलोमॉन (Rick Salomon) के साथ दो बार शादी की थी।
पामेला भारतीय रियलिटी शो बिग बॉस सीजन चार में नजर आ चुकी हैं। पामेला बिग बॉस के घर में तीन दिनों तक रही थीं और इसके लिए उन्होंने भारी भरकम कीमत ली थी।
View this post on Instagram
A post shared by The Pamela Anderson Foundation (@pamelaanderson) on