फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Priyanka Chopra Joins Oscar Qualified Indian Short Film We Were Here As Executive Producer

प्रियंका चोपड़ा: ऑस्कर की रेस में भारतीय फिल्म का साथ देंगी एक्ट्रेस, 'वी वर हीअर' का थामा हाथ; जाहिर की खुशी

Fri, 30 Oct 2026 04:26 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 30 Oct 2026 04:26 PM IST
सार

  • ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर चर्चाओं में आ गईं हैं। 
  • प्रियंका ने ऑस्कर के लिए क्वालिफाई कर चुकी भारतीय शॉर्ट फिल्म 'वी वर हीअर' के साथ हाथ मिलाया है। 
  • जानिए क्या है पूरा मामला और कैसे ये फिल्म ऑस्कर से जुड़ी है। 

विज्ञापन
Priyanka Chopra Joins Oscar Qualified Indian Short Film We Were Here As Executive Producer
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra

विस्तार

फिल्ममेकर प्रणव भसीन की फिल्म 'वी वर हीअर' को अब ऑस्कर की दौड़ के लिए तैयार किया जा रहा है। उनकी मदद के लिए अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाथ आगे बढ़ाया है। जानिए क्या है पूरा मामला। 
विज्ञापन


प्रियंका चोपड़ा का फिल्म से क्या है कनेक्शन?
प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर भारतीय सिनेमा को इंटरनेशनल लेवल पर पहचान दिलाने की दिशा में कदम बढ़ाती नजर आ रही हैं। प्रणव भसीन के निर्देशन और लेखन में बनी शॉर्ट फिल्म 'वी वर हीअर' को अब तक 80 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जा चुका है। 
विज्ञापन


फिल्म से जुड़ने को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने एक प्रेस नोट में कहा, 'यह फिल्म एक ऐसे विषय को नए और मजेदार अंदाज में पेश करती है, जो आज के समय में काफी प्रसांगिक है। एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर इससे जुड़ने का मौका मिलते ही मैंने हां कर दी। मैं इस क्रिएटिव टीम का साथ देना चाहती हूं, ताकि उनकी शानदार और अनोखी सोच को वह पहचान मिल सके जिसकी वह हकदार है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Priyanka Chopra Joins Oscar Qualified Indian Short Film We Were Here As Executive Producer
फिल्म 'वी वर हीअर' - फोटो : इंस्टाग्राम @wewerehere_
20 से ज्यादा अवॉर्ड जीत चुकी है फिल्म
'वी वर हीअर' ने अपने फेस्टिवल सफर में कई बड़े अवॉर्ड जीते हैं।
  • फिल्म को साउथ बाय साउथवेस्ट (SXSW) फिल्म फेस्टिवल में ऑडियंस अवॉर्ड फॉर बेस्ट नैरेटिव शॉर्ट और रेडब्रेस्ट अनहिडन अवॉर्ड मिला।
  • इसके अलावा पाम स्प्रिंग्स इंटरनेशनल शॉर्टफेस्ट में फिल्म ने 15 मिनट से कम की बेस्ट लाइव-एक्शन शॉर्ट फिल्म और बेस्ट कॉमेडी शॉर्ट का अवॉर्ड जीता।
  • वहीं, क्लेरमॉन्ट-फेरांड इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में इसे कैनाल प्लस प्राइज मिला था।
  • इसी फिल्म फेस्टिवल में इसका वर्ल्ड प्रीमियर भी हुआ था।
  • पाम स्प्रिंग्स में मिले अवॉर्ड की वजह से ही फिल्म ऑस्कर के लिए क्वालिफाई कर पाई।

Priyanka Chopra Joins Oscar Qualified Indian Short Film We Were Here As Executive Producer
फिल्म 'वी वर हीअर' - फोटो : इंस्टाग्राम @wewerehere_
क्या है फिल्म की कहानी?
'वी वर हीअर' की कहानी भारत के एक छोटे से शहर में रहने वाले तीन रिटायर्ड पुरुषों की है। उन्हें लगता है कि मशीनें धीरे-धीरे इंसानों की नौकरियां छीन रही हैं। इसके विरोध में वे तीनों एक अनोखा तरीका अपनाते हैं। वे घर में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का रूप धारण करके अपना विरोध जताने लगते हैं।

हालांकि, उनकी इस कोशिश में तब नया मोड़ आता है, जब उनमें से एक के बच्चे की नौकरी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी में लग जाती है। फिल्म में कॉमेडी के जरिए तकनीक, रोजगार और बदलती दुनिया में इंसानों की जगह जैसे गंभीर मुद्दों को उठाया गया है।

ये भी पढ़ें- क्या पलक-इब्राहिम का हुआ ब्रेकअप?: दावा- साथ करने वाले थे शूट, फिर किया रद्द; जानें क्या है पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed