Oscars 2024: स्टीवन स्पीलबर्ग से लेकर रयान गोसलिंग तक, ऑस्कर्स प्रेजेंटर्स की लिस्ट में शामिल हुए ये दिग्गज
इससे पहले 29 फरवरी को बैड बन्नी, क्रिस हेम्सवर्थ, ड्वेन जॉनसन, माइकल कीटन, रेजिना किंग, जेनिफर लॉरेंस, केट मैकिनॉन, रीटा मोरेनो, जॉन मुलैनी, कैथरीन ओ'हारा, ऑक्टेविया स्पेंसर और रेमी यूसुफ जैसी हस्तियों को 96वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह के प्रेजेंटर्स की लिस्ट में जोड़ा गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनोरंजन की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह की तारीख नजदीक आ चुकी है। 10 मार्च होने जा रहे इस आयोजन पर विश्व के हर सिनेप्रेमी की निगाहें हैं। भारत में इस अवॉर्ड कार्यक्रम को 11 मार्च की सुबह चार बजे से ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा। कई शानदार फिल्में इस बार ऑस्कर की रेस में आगे दिख रही हैं, जिनमें क्रिस्टोफर नोलन के निर्देशन में बनी ओपनहाइमर भी है। इस बीच समारोह से जुड़े कई अपडेट सामने आए हैं।
अवॉर्ड देने वाले अकादमी की ओर से प्रेजेंटर्स की नई लिस्ट जारी की गई है। इनमें एमिली ब्लंट, सिंथिया एरिवो, अमेरिका फेरेरा, सैली फील्ड, रयान गोसलिंग, एरियाना ग्रांडे, बेन किंग्सले, मेलिसा मैक्कार्थी, इस्सा रे, टिम रॉबिंस, स्टीवन स्पीलबर्ग, मैरी स्टीनबर्गन, आन्या टेलर-जॉय, चार्लीज थेरॉन, क्रिस्टोफ वाल्ट्ज और फॉरेस्ट व्हिटेकर के नाम शामिल हैं।
इससे पहले 29 फरवरी को बैड बन्नी, क्रिस हेम्सवर्थ, ड्वेन जॉनसन, माइकल कीटन, रेजिना किंग, जेनिफर लॉरेंस, केट मैकिनॉन, रीटा मोरेनो, जॉन मुलैनी, कैथरीन ओ'हारा, ऑक्टेविया स्पेंसर और रेमी यूसुफ जैसी हस्तियों को 96वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह के प्रेजेंटर्स की लिस्ट में जोड़ा गया था।
वहीं, प्रेजेंटर के रूप में महेरशला अली, निकोलस केज, जेमी ली कर्टिस, ब्रेंडन फ्रेजर, जेसिका लैंग, मैथ्यू मैककोनाघी, लुपिता न्योंग'ओ, अल पचिनो, मिशेल फिफर, के ह्यू क्वान, सैम रॉकवेल, मिशेल येओह और जेंडाया के नाम अकादमी पहले ही घोषित कर चुकी है। जानकारी के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रेजेंटर्स शो में शामिल होने वाले नामों की घोषणा जारी रखेंगे।
Celebs Wedding: साल 2024 में शादी रचाएंगे ये चर्चित लव-बर्ड्स? फैंस को है खुशखबरी का इंतजार