फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Oscars 2023 Ram Charan said he was 100 percent ready to perform Naatu Naatu at event but Did not get any call

Ram Charan: ऑस्कर में 'नाटू नाटू' पर परफॉर्म करना चाहते थे राम चरण, इस वजह से नहीं हो पाई फैंस की इच्छा पूरी

Sat, 18 Mar 2023 12:01 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 18 Mar 2023 12:01 PM IST
सार

ऑस्कर इवेंट से लौटने के बाद एक साक्षात्कार में राम चरण ने कहा कि वह ऑस्कर के 95वें संस्करण में वह 'नाटू नाटू' पर परफॉर्म करना चाहते थे।

विज्ञापन
Oscars 2023 Ram Charan said he was 100 percent ready to perform Naatu Naatu at event but Did not get any call
नाटू नाटू - फोटो : social media

विस्तार

ऑस्कर 2023 में आरआरआर की धूम रही है। अवॉर्ड जीतने से लेकर स्टेज पर इस एनर्जेटिक गाने के परफॉर्मेंस तक दोनों ने सभी का दिल जीत लिया है। भारतीयों के लिए यह पल गौरव और खुशी का पल था। लेकिन, इतना सब होने के बावजूद भी सभी की एक दिली ख्वाहिश थी, जो अधूरी रह गई। दरअसल, फैंस चाहते थे कि 'आरआरआर' के अभिनेता राम चरण और जूनियर एनटीआर खुद स्टेज पर 'नाटू नाटू' पर परफॉर्मेंस दें, लेकिन ऐसा हो न सका। इस बात पर अभी तक फिल्म की स्टारकास्ट ने चुप्पी साधी हुई थी। हालांकि, अब राम चरण इन इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

Oscars 2023 Ram Charan said he was 100 percent ready to perform Naatu Naatu at event but Did not get any call
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्कर इवेंट से लौटने के बाद एक साक्षात्कार में राम चरण ने कहा कि वह ऑस्कर के 95वें संस्करण में वह 'नाटू नाटू' पर परफॉर्म करना चाहते थे। राम चरण ने कहा कि, 'डांस ग्रुप ने एक शानदार परफॉर्मेंस दी थी। मैं वहां परफॉर्म करने के लिए पूरी तरह से तैयार था, लेकिन उनकी कॉल नहीं आई। पता नहीं क्यों लेकिन नहीं आई। हालांकि, मैं यह कह सकता हूं कि जिस ग्रुप ने वहां परफॉर्म किया था वे शानदार थे और उन्होंने हमसे बेहतर काम किया।'
Hansika Motwani: हंसिका की मां ने दामाद सोहेल से शादी में क्यों मांगे पांच लाख रुपये? वजह कर देगी हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

Oscars 2023 Ram Charan said he was 100 percent ready to perform Naatu Naatu at event but Did not get any call
आरआरआर - फोटो : social media

अभिनेता आगे बोले, 'मैंने इसे कई बार और कई चरणों में किया है। अब यह हमारे ऊपर है कि हम आराम करें और शो का आनंद लें और किसी और को भारत के लिए प्रदर्शन करते देखें। मुझे लगता है कि यह अब हमारा गाना नहीं है, यह भारत का गाना बन चुका है। वे लोग हैं, जिन्होंने हमें ऑस्कर के कार्पेट पर चलने का मौका दिया।'

विज्ञापन

Oscars 2023 Ram Charan said he was 100 percent ready to perform Naatu Naatu at event but Did not get any call
टीम आरआरआर - फोटो : social media

आपको बता दें, एसएस राजामौली निर्देशित पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म में 'नाटू नाटू' को मूल रूप से राम चरण और जूनियर एनटीआर के ऊपर फिल्माया गया था। इस गाने ने देशभर में फैले लोगों समेत विदेशों में भी फैंस का दिल जीत लिया। 'नाटू नाटू' ने बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का ऑस्कर जीतने के बाद इतिहास रच दिया।  
Vidisha Srivastava: भाभी जी घर पर हैं की 'गोरी मेम' हैं प्रेग्नेंट? विदिशा के घर गूंजेगी बच्चे की किलकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed