एक महीने के लिए टाला गया ऑस्कर समारोह, फरवरी 2022 में होने वाला था अवॉर्ड शो
- ऑस्कर पुरस्कार समारोह पहले 27 फरवरी को होना था।
- अब यह 27 मार्च 2022 को आयोजित किया जाएगा।
- अकेडमी पुरस्कारों के लिए पात्रता 31 दिसंबर तक की ही रहेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्कर पुरस्कारों का आयोजन करने वाले ‘अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज’ (एएमपीएएस) ने 2022 में होने वाले समारोह को एक महीने के लिए टालने का फैसला किया है। एएमपीएएस ने एक बयान में कहा कि यह पुरस्कार समारोह पहले 27 फरवरी को होना था और अब यह 27 मार्च 2022 को आयोजित किया जाएगा।
हालांकि, अकेडमी पुरस्कारों के लिए पात्रता 31 दिसंबर तक की ही रहेगी। पिछले समारोह में अकेडमी ने कोविड-19 महामारी के कारण पात्रता में बदलाव करते हुए इसे 28 फरवरी 2021 तक के लिए बढ़ा दिया था।
अब एक बार फिर उन फिल्मों को पुरस्कारों की दौड़ में शामिल होने का मौका मिलेगा जिन्हें थिएटरों में रिलीज किया जाना था लेकिन इसके बजाय उन्हें ऑनलाइन रिलीज किया गया।
हाल ही में आयोजित हुए थे अकादमी पुरस्कार समारोह
इससे पहले 93 वां अकादमी पुरस्कार समारोह का आयोजन 25 अप्रैल 2021 को किया गया। यह पुरस्कार अकैडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (AMPAS) द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है। ‘नोमैडलैंड’ को बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस के पुरस्कार मिले हैं। अभिनेता एंथनी हॉपकिन्स को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। ब्रिटिश अभिनेता को फिल्म ‘द फ़ादर’ के लिए ये पुरस्कार मिला।
Mark your calendars!
— The Academy (@TheAcademy) May 27, 2021
For more information and other key #Oscars dates, click here: https://t.co/YjuCnEQJwP pic.twitter.com/Zech7c3B9N