फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Oscar Nominations 2022: know When and Where To Watch The Academy Awards Nominations

Oscar Nominations 2022: आज होगी 'ऑस्कर नॉमिनेशन 2022' की घोषणा, जानिए कब और कहां होगा प्रसारित

Tue, 08 Feb 2022 10:22 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 08 Feb 2022 10:22 AM IST
विज्ञापन
Oscar Nominations 2022: know When and Where To Watch The Academy Awards Nominations
ऑस्कर - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना महामारी के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई फिल्में रिलीज हुई हैं। कुछ ओटीटी पर, तो कुछ सिनेमाघरों में धमाल मचा रहीं हैं। ऐसे में एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ऑस्कर के लिए नामांकित होने वाली फिल्मों की सूची जारी करने के लिए तैयार है। ऑस्कर नॉमिनेशन 2022 की घोषणा मंगलवार, 8 फरवरी को लॉस एंजिल्स से लाइव की जाएगी। एमी पुरस्कार के लिए नामित एलिस रॉस और एमी पुरस्कार विजेता लेस्ली जॉर्डन इस शो को होस्ट करेंगे। 

विज्ञापन

कैसे देखें ऑस्कर नॉमिनेशन 2022?
ऑस्कर नॉमिनेशन 2022 की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम के माध्यम से की जाएगी। नामांकन Oscar.com और Oscar.org दोनों वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा नामांकन को ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब सहित आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से भी देखा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीवी पर कैसे देखें ऑस्कर नॉमिनेशन 2022?
कई फिल्म प्रेमी और पुरस्कार प्रेमी टेलीविजन पर ऑस्कर नामांकन देखना पसंद करते हैं। इसलिए ऑस्कर नॉमिनेशन की भी घोषणा टीवी के जरिए की जाएगी। दर्शक ऑस्कर नॉमिनेशन्स को 8 फरवरी, 2022 को दोपहर 1.30 बजे एबीसी पर देख सकेंगे। इसे एबीसी पर गुड मॉर्निंग अमेरिका के एक भाग के रूप में प्रसारित किया जाएगा।

विज्ञापन

ऑस्कर नामांकन की घोषणा किस समय की जाएगी?
अकादमी ने अभी तक कोई स्पष्ट ऑर्डर जारी नहीं किया है। हालांकि, प्रथा के अनुसार, बेस्ट फिल्म नॉमिनेशन की घोषणा सबसे अंत में की जाएगी। 

दोपहर 1:18 बजे इन नॉमिनेशन की होगी घोषणा

  • बेस्ट एक्टर इन ए सपोर्टिंग रोल
  • बेस्ट एक्ट्रेस इन ए सपोर्टिंग रोल
  • बेस्ट लाइव-एक्शन शॉर्ट फिल्म
  • बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन
  • बेस्ट साउंड
  • बेस्ट म्यूजिक 
  • बेस्ट राइटिंग (ओरिजनल स्क्रीनप्ले)
  • बेस्ट राइटिंग (एडॉप्टेड स्क्रीनप्ले)

दोपहर 1:31 बजे होगी बेस्ट एक्टर के नॉमिनेशन की घोषणा

  • बेस्ट विजअुल इफेक्ट्स
  • बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन
  • बेस्ट म्यूजिक
  • बेस्ट मेकअप एंड हेयरस्टाइलिंग
  • बेस्ट फिल्म एडिटिंग
  • बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म
  • बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट
  • बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर
  • बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म
  • बेस्ट सिनेमेटोग्रॉफी
  • बेस्ट डायरेक्टर
  • बेस्ट एक्टर
  • बेस्ट एक्ट्रेस
  • बेस्ट फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed