{"_id":"607022ea4b1b43060c206ceb","slug":"oscar-nominated-movie-the-father-slated-to-release-in-india-on-23-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्शकों का खत्म हुआ इंतजार: ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म 'द फादर' भारत में इस डेट को होगी रिलीज","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
दर्शकों का खत्म हुआ इंतजार: ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म 'द फादर' भारत में इस डेट को होगी रिलीज
Fri, 09 Apr 2021 03:19 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Fri, 09 Apr 2021 03:19 PM IST
विज्ञापन
फिल्म द फादर
- फोटो : Instagram
ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म 'द फादर' का क्रेज हॉलीवुड में खूब देखने को मिला था। तो वहीं इस फिल्म का इंतजार भारतीय दर्शकों को भी बेसब्री से था। अब दर्शकों के लिए खुशखबरी है कि फिल्म द फादर 23 अप्रैल को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसकी जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके दी है।
विज्ञापन
IN CINEMAS, 23 APRIL 2021... #PVR Pictures to release #AcademyAward nominated #TheFather - starring #AnthonyHopkins and #OliviaColman - in #India on 23 April 2021. pic.twitter.com/T8F6CGyzzX
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 9, 2021
विज्ञापन
तरण आदर्श ने ट्वीट कर लिखा, 'अकेडमी अवॉर्ड नॉमिनेटेड फिल्म द फादर 23 अप्रैल को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।' फिल्म एंथनी हॉपकिंस और ओलिविया कोलमैन लीड रोल में हैं। फिल्म का फ्लोरियन ज़ेलर ने किया है और ये फिल्म साल 2014 में आये जेलर के एक नाटक पर आधारित है।
विज्ञापन
फिल्म में दिखाया गया है कि एंथनी (हॉपकिंस) बेटी ऐनी (कॉलमैन) और अन्य किरदारों के साथ बातचीत करता है, जो उसे अतीत और आज के समय के बीच में ले जाती है। दर्शकों के लिए फिल्म एक पहेली बन जाती है कि आखिर सच क्या है और उन्हें किस पर भरोसा करना चाहिए। फिल्म 'द फादर' ने बेस्ट फिल्म नॉमिनेशन की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है।