फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Olivia Hussey Eisley Dies Romeo and Juliet fame actress death at 73 fans mourns

Olivia Hussey Dies: 'रोमियो एंड जूलियट' फेम अभिनेत्री ओलिविया हसी आइस्ले का निधन, 73 की उम्र में ली अंतिम सांस

Sat, 28 Dec 2024 11:59 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 28 Dec 2024 11:59 AM IST
सार

फ्रेंको जेफिरेली की 'रोमियो एंड जूलियट' (1968) में अपने अभिनय के लिए मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री ओलिविया हसी आइस्ले का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

विज्ञापन
Olivia Hussey Eisley Dies Romeo and Juliet fame actress death at 73 fans mourns
रोमियो एंड जूलियट फेम अभिनेत्री ओलिविया हसी आइस्ले का निधन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फ्रेंको जेफिरेली की 'रोमियो एंड जूलियट' (1968) में अपने अभिनय के लिए मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री ओलिविया हसी आइस्ले का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। अभिनेत्री ने अपने प्रियजनों की मौजूदगी में आखिरी सांस लेकर दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। इस खबर की पुष्टि एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए की गई। जानकारी हो कि हसी आइस्ले को साल 2008 में ब्रेस्ट कैंसर का पता चला था। हालांकि, 2018 में वह ठीक हो गई थीं। अभिनेत्री के निधन पर उनके करीबी और प्रशंसक पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। 

विज्ञापन

महज 15 की उम्र में कर दिखाया था कमाल

ओलिविया हसी आइस्ले के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से इस दुखद खबर की पुष्टि की गई। पोस्ट में कहा गया, 'ओलिविया एक बेहतरीन इंसान थीं जिनकी गर्मजोशी, बुद्धिमत्ता और दयालुता ने उन्हें जानने वाले हर व्यक्ति पर एक अमिट छाप छोड़ी।' महज 15 साल की उम्र में, ओलिविया हसी ने फ्रेंको जेफिरेली की फिल्म 'रोमियो एंड जूलियट' में 16 वर्षीय ब्रिटिश अभिनेता लियोनार्ड व्हिटिंग के साथ अभिनय किया था। इस फिल्म ने चार अकादमी पुरस्कार नॉमिनेशन हासिल किए थे। वहीं, ओलिविया की परफॉर्मेंस के लिए उन्हें गोल्डन ग्लोब और डेविड डि डोनाटेलो पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।  

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Olivia Hussey eisley (@oliviahusseyeisley)

विज्ञापन
विज्ञापन

   
Selena Gomez: हॉलीवुड एक्ट्रेस-सिंगर सेलिना ने साझा किए बॉयफ्रेंड संग रोमांटिक पल, सगाई के बाद हैं खुश

सदाबहार काम से जीते दिल 

ओलिविया ने एक बार फिर इतालवी फिल्म निर्माता फ्रेंको जेफिरेली के साथ सहयोग किया और 1977 की शॉर्ट सीरीज 'जीसस ऑफ नाजरेथ' में मैरी का किरदार निभाया था। बाद में उन्होंने 'मदर टेरेसा ऑफ कलकत्ता' (2003) में अपने शानदार प्रदर्शन से हर किसी का दिल जीता। फिल्मों के अलावा, उन्होंने 'स्टार वार्स: रग स्क्वाड्रन' और 'स्टार वार्स: द ओल्ड रिपब्लिक' जैसे वीडियो गेम में अपनी आवाज दी थी।

Maggie Smith Birth Anniversary: हैरी पॉटर की प्रोफेसर मैकगोनागल, मैगी स्मिथ के नाम हैं कई ऑस्कर अवॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed