{"_id":"5f510baa38ce2c395a6d557f","slug":"no-time-to-die-new-trailer-starring-rami-malek-ana-de-armas-and-daniel-craig-as-james-bond","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्शन से भरपूर है No Time to Die का नया ट्रेलर, डेनियल क्रेग के संग अना दे अर्मस ने जमाया रंग","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
एक्शन से भरपूर है No Time to Die का नया ट्रेलर, डेनियल क्रेग के संग अना दे अर्मस ने जमाया रंग
Thu, 03 Sep 2020 09:05 PM IST
Avinash Pal
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Thu, 03 Sep 2020 09:05 PM IST
विज्ञापन
नो टाइम टू डाय
- फोटो : youtube: @James Bond 007
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉलीवुड सिनेमा की सबसे सर्वश्रेष्ठ फ्रेंचाइजी में शुमार 'जेम्स बॉन्ड' की 25वीं फिल्म 'नो टाइम टू डाय' लंबे समय से चर्चा में हैं। इस फिल्म में डेनियल क्रेग, जेम्स बॉन्ड की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म का नया ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म का नया ट्रेलर भी एक्शन से भरपूर है और अंत तक बांधे रखता है।
विज्ञापन
ट्रेलर में डेनियल क्रेग एक तरफ जहां जोरदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं तो वहीं ट्रेलर में रमी मलेक की भी झलक देखने को मिलती है। बता दें कि फिल्म में रमी मलेक एक विलेन का किरदार निभा रहे हैं। हालांकि ट्रेलर में उनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई हैं। लेकिन ऐसी उम्मीद की जा रही है कि रमी एक बार फिर दर्शको का दिल जीतने में कामयाब हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेलर में रमी के अलावा अना दे अर्मस का भी लुक किलर लग रहा है। एक तरफ जहां वो खूबसूरती से कहर ढा रही हैं तो वही एक्शन भी जबरदस्त करती नजर आ रही हैं। बता दें कि फिल्म 12 नवंबर को यूनाइटेड किंगडम और 20 नवंबर को अमेरिका में रिलीज होगी।
याद दिला दें कि हाल ही में फिल्म का एक पोस्टर भी रिलीज किया गया था। जिसमें डेनियल क्रेग एक छोटी सी पिस्टल के साथ नजर आ रहे थे। ब्लैक सूट में क्रेग हमेशा की तरह ही शानदार लग रहे थे। पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा था- 'मिशन पर मैन। देखिए नो टाइम टू डाई का नया पोस्टर। नवंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म।'
View this post on Instagram
A post shared by James Bond 007 (@007) on