फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   New Release: Hindi trailer of Doctor Strange in the Multiverse of Madness released film to be released on May 6

न्यू रिलीज: डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस का हिंदी ट्रेलर जारी, 6 मई को रिलीज होगी फिल्म

Tue, 04 Jan 2022 06:49 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 04 Jan 2022 06:49 PM IST
सार

सैम राइमी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 6 मई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। यह फिल्म अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी।

विज्ञापन
New Release: Hindi trailer of Doctor Strange in the Multiverse of Madness released film to be released on May 6
डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 2022 की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' का हिंदी ट्रेलर जारी हो गया है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस स्कॉट डेरिकसन की साल 2016 में आई फिल्म डॉक्टर स्ट्रेंज का अगला भाग है। 

विज्ञापन

ट्रेलर में डॉक्टर स्ट्रेंज के साथ उनके भरोसेमंद दोस्त वोंग और वांडा मैक्सिमॉफ, उर्फ स्कारलेट विच भी दिखाई रही हैं। फिल्म के ट्रेलर के सामने आने के बाद अब सभी मल्टीवर्स की रोमांचक सवारी के लिए आप तैयार हो जाइए। 

विज्ञापन

New Release: Hindi trailer of Doctor Strange in the Multiverse of Madness released film to be released on May 6
डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म में बेनेडिक्ट कंबरबैच, स्टीफन स्ट्रेंज के किरदार में नजर आएंगे। डॉक्टर स्ट्रेंज के इस किरदार को अब तक एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर, एवेंजर्स एंडगेम्स और हाल ही में जारी फिल्म स्पाइडरमैन: नो वे होम में भी देखा गया है। डॉक्टर स्ट्रेंज ने स्पाइडरमैन: नो वे होम में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 

New Release: Hindi trailer of Doctor Strange in the Multiverse of Madness released film to be released on May 6
'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे में अब मार्वल के फैंस को इस जादूगर को देखने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मडनेस कुछ ही महीनों में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। सैम राइमी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 6 मई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। यह फिल्म अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed