{"_id":"606d7bee8ebc3ed94a218d7d","slug":"naomi-watts-to-lead-psychological-thriller-film-goodnight-mommy-for-amazon-studios","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाओमी वाट्स अमेजन स्टूडियो के लिए करेंगी फिल्म 'गुडनाइट मॉमी' के रीमेक का नेतृत्व","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
नाओमी वाट्स अमेजन स्टूडियो के लिए करेंगी फिल्म 'गुडनाइट मॉमी' के रीमेक का नेतृत्व
Wed, 07 Apr 2021 03:03 PM IST
शुभांगी गुप्ता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Wed, 07 Apr 2021 03:03 PM IST
विज्ञापन
नाओमी वाट्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉलीवुड स्टार नाओमी वाट्स अमेजन स्टूडियो के लिए ऑस्ट्रियाई मनोवैज्ञानिक थ्रिलर गुडनाइट मम्मी के रीमेक की रूपरेखा तैयार करेंगी। अंग्रेजी भाषा के रीमेक टेक मी टू द रिवर के डायरेक्टर मैट सोबेल के अनुसार यह रीमेक बनाया जाएगा। काइल वारेन ने इस फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी है और इसका निर्माण डेविड कापलान, जोशुआ अस्त्रचन, वालेरी गुइबाल और निकोलस ब्रिगेड-रॉबर्ट करेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि अमेजन यह फिल्म एनिमल किंगडम और प्रोडक्शन कंपनी प्लेटाईम के साथ मिलकर बना रहा है। इसकी मूल फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। बाद में इसे एकेडमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की फिल्म के लिए ऑस्ट्रियाई प्रविष्टि के रूप में भी चुना गया था।
विज्ञापन
बता दें किं सूसेन वुएस्ट फिल्म में मुख्य किरदार में नजर आएंगे। यह जुड़वा भाइयों की कहानी है जिन्हें अपनी माँ के साथ रहने के लिए भेजा जाता है और वह पट्टियों में बंधी होती हैं। मां को इस अवस्था में देखकर दोनों हैरान रह जाते हैं। जैसे-जैसे मां के व्यवहार में वह तेजी से बदलाव महसूस करते हैं, दोनों भाई यह सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि वह एक अभेद्य है। उनका संदेह मां और बेटों के बीच गलतफहमी को बढ़ा देता है जो बाद में एक भयावह रूप ले लेती है।
विज्ञापन
नाओमी वाट्स फिल्म के निर्देशकों सेवेरिन फियाला और वेरोनिका फ्रांज के साथ एक कार्यकारी निर्माता के रूप में भी काम करेंगी। वाट्स इससे पहले नेटफ्लिक्स फिल्म पेंग्विन ब्लूम में नजर आई थीं। इसके अलावा वो जल्द ही लेकवुड और इनफाइनाइट स्टॉर्म में नजर आएंगी।