फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Movies Based on videogames Resident Evil Lara Croft Prince Of Persia Max Payne Mortal Kombat see list

Movies Based On Video Games: वीडियो गेम्स पर आधारित हैं ये फिल्में, एक्शन के साथ मिलेगा रोमांच का डबल डोज

Mon, 28 Aug 2023 12:46 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 28 Aug 2023 12:46 AM IST
सार

पहले जहां बच्चे खेलने-कूदने बाहर जाया करते थे, वहीं अब वे घर पर वीडियो गेम्स खेलकर अपना दिल बहला लेते हैं। कुछ वीडियो गेम्स इतने ज्यादा हिट हुए कि हॉलीवुड के निर्माताओं ने उन पर फिल्मों ही बना डालीं।

विज्ञापन
Movies Based on videogames Resident Evil Lara Croft Prince Of Persia Max Payne Mortal Kombat see list
वीडियो गेम्स पर बनीं फिल्में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

21वीं सदी में लोगों के बीच टेक्नोलॉजी घर कर चुकी है। हर किसी के चारों तरफ टेक्नोलॉजी से चलने वाले उपकरण मौजूद हैं, जो उनकी सहायता करते हैं। लेकिन यही टेक्नोलॉजी बच्चों का मनोरंजन करने के भी काम आती है। पहले जहां बच्चे खेलने-कूदने बाहर जाया करते थे, वहीं अब वे घर पर वीडियो गेम्स खेलकर अपना दिल बहला लेते हैं। कुछ वीडियो गेम्स इतने ज्यादा हिट हुए कि हॉलीवुड के निर्माताओं ने उन पर फिल्मों ही बना डालीं। हम आपको आज अपने इस आर्टिकल में ऐसे ही फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो वीडियो गेम्स पर आधारित हैं।

विज्ञापन

Movies Based on videogames Resident Evil Lara Croft Prince Of Persia Max Payne Mortal Kombat see list
रेसिडेंट इविल - फोटो : social media
रेसिडेंट इविल

एक्शन से भरपूर फिल्म 'रेसिडेंट इविल' में मिला जोवोविच ने अभिनय किया है। यह फिल्म 'सूर्विवल' हॉरर गेम सीरीज पर आधारित है। फिल्म का भयानक माहौल और जबर्दस्त एक्शन सीन खेल की विरासत को बखूबी कायम रखती है। फिल्म में दिखाया गया जॉम्बी वर्ल्ड लोगों को खूब पसंद आया था। सीरीज के पहले पार्ट में मिला को जोंबिंस के साथ कड़ा मुकाबला दिखाया गया है। यह फिल्म भी गेम की तरह ही सुपरहिट रही थी।     

विज्ञापन
विज्ञापन

Movies Based on videogames Resident Evil Lara Croft Prince Of Persia Max Payne Mortal Kombat see list
लारा क्रॉफ्ट: टॉम रैडर - फोटो : social media

लारा क्रॉफ्ट: टॉम रैडर
एंजेलिना जोली द्वारा निभाया गया लारा क्रॉफ्ट का किरदार देखकर लोगों को गेम की याद आ गई थी। अभिनेत्री ने जिस साहसी और शानदार अंदाज से लारा क्रॉफ्ट का चित्रण किया था उसने वीडियो गेम कैरेक्टर को जीवंत बना दिया था। फिल्म के रोमांचकारी पुरातात्विक घटनाक्रम खेल की खोज से प्रेरित कहानियों को दर्शाते हैं। इस फिल्म एंजेलीना एक मिशन पर निकलती हैं, जैसा की वीडियो गेम्स में दिखाया जाता है। 'लारा क्रॉफ्ट: टॉम रैडर' साल 2001 में रिलीज हुई थी।

विज्ञापन

Movies Based on videogames Resident Evil Lara Croft Prince Of Persia Max Payne Mortal Kombat see list
मॉर्टल कॉम्बेट - फोटो : social media
मॉर्टल कॉम्बेट 

'मॉर्टल कॉम्बेट' एक लड़ाकू निंजा की कहानी को पर्दे पर लाती है। यह फिल्म एक्शन और रोमांच से भरपूर है, जिसे देखने के बाद फैंस ने खूब तालियां बजाई थीं। अपने पसंदीदा गेम कैरेक्टर को असलियत में जबर्दस्त एक्शन करता देख सभी फैंस बहुत खुश हुए थे और फिल्म हिट रही थी। फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई थी। 

Movies Based on videogames Resident Evil Lara Croft Prince Of Persia Max Payne Mortal Kombat see list
असैसिन्स क्रीड - फोटो : social media
असैसिन्स क्रीड  

हॉलीवुड की मशहूर फिल्म 'असैसिन्स क्रीड' एक शानदार गेमिंग इंस्पायर देती है।  यह फिल्म भी एक वीडियो गेम पर आधारित है, जिसे देखने के बाद फैंस का वीडियो गेम की दुनिया में पहुंचना लगभग तय है। उन्हें फिल्म को देखने में वाकई  मजा आता है।  

Movies Based on videogames Resident Evil Lara Croft Prince Of Persia Max Payne Mortal Kombat see list
वॉरक्राफ्ट - फोटो : social media
वॉरक्राफ्ट
साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'वॉरक्राफ्ट' किसी भी गेम पर बनने वाली फिल्म में अब तक कि सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। फिल्म में दर्शकों को भरपूर एक्शन देखने को मिलता है। यानी कहना गलत नहीं होगा कि यह फुल एक्शन पैकेज फिल्म है, जो वीडियो गेम के एक्सपीरियंस को बढ़ा देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed