फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Moana 2 Box Office: Moana 2 is heading to the best five day opening ever on Thanksgiving holiday

Moana 2 Box Office: 'फ्रोजन 2' को धूल चटाएगी 'मोआना 2', थैंक्सगिविंग पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करेगी डिज्नी की फिल्म

Fri, 08 Nov 2024 10:18 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 08 Nov 2024 10:18 AM IST
सार

डिज्नी की मोआना 2 इस महीने रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म रिलीज से पहले ही जोरदार कमाई कर रही है। पहले ही यह अनुमान लगाया जा चुका है के थैंक्सगिविंग डे के मौके पर इसकी कमाई 100 मिलियन पार जाएगी। थैंक्सगिविंग बॉक्स ऑफिस के मामले में यह यह फ्रोजन 2 से कहीं आगे निकलने वाली है।

विज्ञापन
Moana 2 Box Office: Moana 2 is heading to the best five day opening ever on Thanksgiving holiday
मोआना 2-फ्रोजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एनिमेटिड फिल्म 'मोआना 2' कमाई के मामले में रिकॉर्ड कायम करेगी। पहले ही दावा किया जा चुका है कि थैंक्सगिविंग के मौके पर यह ऐतिहासिक कमाई करेगी। इसके शुरुआती पांच दिनों की रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग को लेकर कयास लग रहे हैं। तीन वीकएंड का पूर्वानुमानों बताने वाली ट्रैकिंग सर्विस एनआरजी का दावा है कि मोआना 2 बुधवार-रविवार को 135 मिलियन डॉलर की कमाई करने जा रही है। इस मामले में यह फ्रोजन 2 का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है।

विज्ञापन

इनसाइड आउट 2 का टूट सकता है रिकॉर्ड
फिल्म फ्रोजन का पांच-दिवसीय थैंक्सगिविंग कलेक्शन का रिकॉर्ड 125M डॉलर है। वहीं, इसके पहले पार्ट फ्रोजन की फाइव-डे ओपनिंग 93 मिलियन रही। 'मोआना 2' आगे निकलती दिख रही है। इसके अलावा 'मोआना 2' की पूर्व बिक्री इनसाइड आउट 2 और इनक्रेडिबल्स 2 से आगे है। इनसाइड आउट 2 की ने तीन दिन में 154.2 मिलियन डॉलर कमाए थे और इनक्रेडिबल्स 2 ने 182.6 मिलियन डॉलर। 
Deepika Padukone: चोट लगने के बाद भी काम करती नजर आईं दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह ने लगाई थी प्यार भरी डांट

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी उत्साहित
मोआना 2 की टिकटों की ब्रिक्री 28 अक्तूबर से शुरू हुई। डिज्नी की मोआना 2016 में आई थी। इसके सीक्वल मोआना 2 को लेकर दर्शकों में उत्सुकता है। छह से 11 वर्ष की उम्र के बच्चों के बीच भी इसकी खूब दिलचस्पी है। वहीं, इसका दर्शक वर्ग 12 वर्ष से ऊपर के लोग भी हैं। मोआना का सीक्वल डिज्नी/पिक्सर की इनसाइड आउट 2 को कहीं पीछे छोड़ सकता है।  इनसाइड आउट 2 साल 2024 में 652.9 मिलियन डॉलर के साथ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।
Ekta Kapoor: द साबरमती रिपोर्ट ट्रेलर लॉन्च पर एकता कपूर का बड़ा बयान, बोलीं- 'मैं हिंदू हूं, धर्मनिरपेक्ष...

विज्ञापन

कब होगी रिलीज?
मोआना 2 को वॉल्ट डिज्नी एनीमेशन स्टूडियो ने प्रोड्यूस किया है और इसे वॉल्ट डिज्नी पिक्चर्स द्वारा रिलीज किया जाना है। यह 27 नवंबर को रिलीज होगी।  हालांकि, भारतीय सिनेमाघरों में यह फिल्म 29 नवंबर को रिलीज होगी। 'मोआना 2' का निर्देशन डेविड डेरिक जूनियर, जेसन हैंड और डाना लेडौक्स मिलर ने किया है।
Surya: सूर्या को अपनी प्रेरणा मानते हैं एसएस राजामौली, 'कंगुवा' के प्री-रिलीज इवेंट में की अभिनेता की तारीफ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed