'गेम ऑफ थ्रोन्स ' के आखिरी सीजन की गलती से लेकर जेम्स बॉन्ड के Kiss तक, हॉलीवुड की तीन खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के सबसे बहतरीन शोज में गिने जाने वाले शो 'गेम ऑफ थ्रोन्स' की दीवानगी इस कदर रही कि जब तक यह शो चला तब तक इसने पूरी दुनिया को बात करने पर मजबूर कर दिया, लेकिन दो सालों के गैप के बाद जब शो का आखिरी सीजन रिलीज किया गया तो सबकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। शो का आठवां और आखिरी सीजन लोगों को खास पसंद नहीं आया, लोगों ने खुद को ठगा हुआ महसूस किया। हर जगह शो की खामियों को लेकर काफी आलोचना की गई लेकिन शो के मेकर्स ने कभी भी जिम्मेदारी नहीं ली। हालांकि शो के एक डायरेक्टर ने अब सामने आकर यह माना है कि शो के साथ जल्दबाजी की गई थी। नील का मानना है कि जो शो का अंत हुआ वो तय था लेकिन जिस तरह से कहानी को दिखाया गया वो सही नहीं था कुछ किरदारों के साथ जल्दबाजी की गई। गेम ऑफ थ्रोन्स के आखिरी सीजन को दोबारा बनाने के लिए तकरीबन 1 लाख लोगों ने याचिका पर साइन भी किया था लेकिन उसे खारिज कर दिया गया था।
पिछले साल ऑस्कर जीतने वाले रामी मलिक हॉलीवुड की सबसे सफल फिल्मों में से एक जेम्स बॉन्ड की अगली कड़ी में दिखाई देने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान रामी के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे जानकर आप इस बात पर यकीन नहीं कर पाएंगे। रामी ने एक टॉक शो के दौरान अपने साथ हुई इस घटना के बारे में बताया। दरअसल जेम्स बांड का किरदार निभाने वाले मशहूर अभिनेता डेनियल क्रेग और रामी फिल्म के एक सीन की रिहर्सल कर रहे थे जो काफी मुश्किल था। इस दौरान फिल्म के डायरेक्टर कैरी जोजी भी मौजूद थे, तभी अचानक डेनियल ने रामी को कसकर पकड़ा और उन्हें किस कर दिया जिससे रामी भी एक पल के लिए चौंक गए। हालांकि रामी ने इस घटना को बहुत हल्के में लिया था। गौरतलब है कि रामी मलिक मशहूर सिंगर फ्रेडी मरकरी की बायोपिक बोहीमियन रैप्सडी करने की वजह से सुर्खियों में आए थे और यह उनकी अब तक की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई थी जिसके लिए उन्हें ऑस्कर दिया गया था।
कुछ दिन पहले रियालिटी टीवी की मशहूर शख्सियत काइली जेनर का रिश्ता ट्रैविस के साथ कुछ खास नहीं चल रहा था और दोनों के अलग होने की खबर ने इंटरनेट पर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। लेकिन काइली अब सामने आई हैं और इस तरह की सारी खबरों को बेबुनियाद बताया है। काइली और उनके ब्वॉयफ्रेंड ट्रैविस दोनों 2017 से रिलेशनशिप में हैं। फरवरी 2018 को काइली ने एक बेटी को जन्म दिया था। ब्रेकअप की खबरों को नकारते हुए काइली ने ट्वीट किया कि उनके और ट्रैविस के बीच सब कुछ सही है और उनकी दोस्ती और बेटी उनकी प्राथमिकता हैं। कार्दिशियन परिवार की काइली सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाले लोगों में से एक हैं और हाल ही में काइली, जस्टिन और हेली की शादी में अपनी बेटी स्टोर्मी के साथ पहुंची थी। काइली की कुल कमाई 6 हजार करोड़ रुपये है।