{"_id":"61d19cc106e444779c2fc113","slug":"million-likes-in-2-minutes-bts-jungkook-s-first-post-of-2022-breaks-social-media-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jungkook Breaks Record: इस सिंगर ने तोड़े सारे रिकॉर्ड्स, 2 मिनट में 10 लाख से ज्यादा लाइक्स, पूरी दुनिया में हो रही चर्चा","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Jungkook Breaks Record: इस सिंगर ने तोड़े सारे रिकॉर्ड्स, 2 मिनट में 10 लाख से ज्यादा लाइक्स, पूरी दुनिया में हो रही चर्चा
Sun, 02 Jan 2022 06:10 PM IST
ललित फुलारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sun, 02 Jan 2022 06:10 PM IST
विज्ञापन
जुंगकुक
- फोटो : इंस्टाग्राम
बीटीएस मेंबर जुंगकुक ने सोशल मीडिया पर नया रिकॉर्ड कायम किया। साल 2022 के पहले दिन ही जुंगकुक की फर्स्ट इंस्टाग्राम पोस्ट ने सिर्फ दो मिनट में ही 10 लाख से ज्यादा लाइक हासिल कर सोशल मीडिया की दुनिया में तहलका मचा दिया और नया कीर्तिमान स्थापित किया।
विज्ञापन
तोड़ा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड
जुंगकुक दक्षिण कोरियाई सिंगर हैं और उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट पर मिले लाइक्स पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं। यहां तक की उन्होंने इस मामले में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है। इससे पहले तीन मिनट में 10 लाख लाइक का जो रिकॉर्ड ब्राजील की जुइलेट फ्रीरे का था, उसे जुंगकुक ने तोड़ दिया है। जुइलेट ने तीन मिनट में 10 लाख लाइक्स हासिल किये थे। इस बात से जुंगकुक के फैंस बेहद खुश हैं। यहां तक की जुंगकुक सबसे तेज एशियाई व्यक्ति बन गये हैं, जिनके इंस्टाग्राम पोस्ट 10 लाख, 20 लाख, 30 लाख, 40 लाख, 50 लाख, 60 लाख और 70 लाख का लाइक्स का आंकड़ा पार कर चुके हैं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने कुत्ते के साथ एक फोटो शेयर की थी। जिसमें जुंगकुक अपने दो कुत्तों के साथ सोए हुए हैं। इस पोस्ट को अब तक 1 करोड़ 10 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
View this post on Instagram