फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Michael Douglas reveals he Requested To Be Killed Off In marvel movie Ant Man and The Wasp Quantumania

Michael Douglas: माइकल डगलस का खुलासा, एंटमैन एंड द वैस्प क्वांटमैनिया में अपने किरदार की चाहते थे खतरनाक मौत

Thu, 18 Apr 2024 08:57 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 18 Apr 2024 08:57 AM IST
सार

हॉलीवुड अभिनेता माइकल डगलस ने अपनी चर्चित फिल्म एंटमैन एंड द वैस्प क्वांटमैनिया को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। एक बातचीत में उन्होंने बताया कि वे फिल्म में अपने किरदार की खतरनाक मौत चाहते थे। इसके लिए उन्होंने मेकर्स के अनुरोध भी किया था।

विज्ञापन
Michael Douglas reveals he Requested To Be Killed Off In marvel movie Ant Man and The Wasp Quantumania
माइकल डगलस - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

माइकल डगलस हॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक हैं। अपनी अदाकारी से वे वैश्विक स्तर पर काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं। वे मार्वल की साल 2023 में आई फिल्म एंटमैन एंड द वैस्प क्वांटमैनिया में नजर आए थे। इस फिल्म में डॉ. हैंक पाइम की भूमिका में उन्हें काफी पसंद किया गया था। हाल ही में अभिनेता ने इस फिल्म में अपने किरदार को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वे फिल्म में अपने किरदार की मौत का एक गंभीर दृश्य चाहते थे और इसके लिए उन्होंने अनुरोध भी किया था।

विज्ञापन

Salman Khan: सलमान खान को मारना नहीं था आरोपियों का मकसद, क्राइम ब्रांच ने किया शूटरों की असली मंशा का खुलासा

विज्ञापन

डगलस का बड़ा खुलासा

एक बातचीत में अभिनेता ने कहा कि फिल्म के तीसरे भाग से पहले उन्होंने अपने  चरित्र को मारने का अनुरोध किया था। डगलस ने कहा, "वास्तव में मैंने तीसरी फिल्म के ऐसा किया था। मैंने कहा था कि मैं स्पेशल इफेक्ट्स के साथ मौत चाहता हूं। कोई शानदार तरीका होना चाहिए, जहां मैं चींटी के आकार में सिकुड़ जाऊं और मुझमें विस्फोट हो जाए। कुछ भी हो जाए, लेकिन मैं उन सभी इफेक्ट्स का उपयोग करना चाहता हूं।

पेटन रीड ने किया था निर्देशन

एंट-मैन एंड द वास्प: क्वांटमैनिया का निर्देशन पेटन रीड ने किया गया था। वहीं, इसे जेफ लवनेस ने लिखा था। फिल्म में पॉल रुड, इवांगेलिन लिली, जोनाथन मेजर्स, कैथरीन न्यूटन, डेविड डस्टमालचियन, कैटी ओ'ब्रायन, विलियम जैक्सन हार्पर, बिल मरे, कोरी स्टोल और मिशेल फिफर ने अभिनय किया था।

विज्ञापन

2015 में पहली बार इस भूमिका में दिखे थे डगलस

डगलस ने 2015 की फिल्म एंट-मैन में हैंक पाइम की भूमिका की शुरुआत की और 2018 की एंट-मैन एंड द वास्प और 2019 की एवेंजर्स: एंडगेम में इसे फिर से निभाया। हैंक पाइम के रूप में  उन्हें आखिरी बार साल 2023 की एंट-मैन एंड द वास्प: क्वांटमैनिया में देखा गया था।
TIME 100 List: आलिया के नाम एक और उपलब्धि, दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में अभिनेत्री का नाम शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed