फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Miami Blues Director George Armitage Dies at 83

George Armitage: नहीं रहे 'मियामी ब्लूज' फेम निर्देशक जॉर्ज आर्मिटेज, 83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Sat, 22 Feb 2025 09:59 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 22 Feb 2025 09:59 PM IST
सार

George Armitage: मियामी ब्लूज से लोकप्रियता हासिल करने वाले निर्देशक जॉर्ज आर्मिटेज ने 83 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। 
 

विज्ञापन
Miami Blues Director George Armitage Dies at 83
जॉर्ज आर्मिटेज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर फिल्म निर्देशक जॉर्ज आर्मिटेज का निधन हो गया है।  वह 83 वर्ष के थे। उनके बेटे ब्रेंट ने इस दुखद खबर की पुष्टि की। वह 'ग्रॉस पॉइंट ब्लैंक' और 'मियामी ब्लूज' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते थे।
विज्ञापन

Samay Raina: समय रैना ने सभी वीडियो डिलीट करने के बाद यूट्यूब पर डाली पहली पोस्ट, हजारों लोगों ने किया लाइक
विज्ञापन

 

ऐसे हुई करियर की शुरुआत

जॉर्ज आर्मिटेज ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 20वीं सेंचुरी फॉक्स के मेलरूम से की थी। वह 1960 के दशक में टीवी शो 'पेटन प्लेस' के सह-निर्माता के रूप में भी काम कर चुके थे। हालांकि, उनकी असली पहचान फिल्म निर्देशन में ही बन पाई। उनकी मुलाकात मशहूर फिल्म निर्माता रोजर कोरमैन से हुई, जिसके बाद उन्होंने फीचर फिल्मों की दिशा में कदम बढ़ाया।
Divya Dutt: दिव्या ने किया रश्मिका मंदाना को सपोर्ट, ‘छावा’ में एक्टिंग को लेकर एक्ट्रेस को मिल रही है आलोचना

इस फिल्म ने दिलाई लोकप्रियता

साल 1990 उनके करियर के लिए सबसे महत्वपूर्ण रहा। उस साल उन्होंने चार्ल्स विलेफोर्ड के उपन्यास पर आधारित फिल्म 'मियामी ब्लूज' का निर्देशन किया। इस फिल्म में एलेक बाल्डविन और फ्रेड वार्ड जैसे प्रमुख अभिनेता थे। फिल्म समीक्षकों और दर्शकों की ओर से समान रूप से सराही गई।

विज्ञापन

साल 2004 में आई थी आखिरी फिल्म

आर्मिटेज का टेलीविजन क्षेत्र में भी प्रभाव था। 1996 में उन्हें 'द लेट शिफ्ट' नाम की टीवी मूवी के लिए एमी अवॉर्ड में नामांकित किया गया। उनकी आखिरी फिल्म 2004 में 'द बिग बाउंस' थी, जिसमें ओवेन विल्सन और मॉर्गन फ्रीमैन जैसे बड़े सितारों ने अभिनय किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed