फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Mexican singer Oscar Chávez passed away on Thursday from coronavirus aged 85

मशहूर गायक ऑस्कर शावेज का कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से निधन

Sat, 02 May 2020 08:06 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 02 May 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
Mexican singer Oscar Chávez passed away on Thursday from coronavirus aged 85
Oscar Chávez - फोटो : ट्विटर

मेक्सिको के मशहूर क्रांतिकारी गायक ऑस्कर शावेज का निधन हो गया है। वह 85 साल के थे। खबरों की मानें तो उनका निधन कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से हुआ। सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

विज्ञापन


मेक्सिको के सांस्कृतिक सचिव ने गायक के निधन की पुष्टि की है। लेकिन सामाजिक सुरक्षा संस्थान ने हालांकि स्थानीय मीडिया में संक्रमण की वजह से हुई मौत की खबर पर कोई जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन


शावेज के ट्विटर अकाउंट के मुताबिक उन्हें बुधवार को कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुए लक्षणों के साथ भर्ती किया गया था। शावेज ‘ला कासिटा’ जैसे गाने के लिए जाने जाते हैं, जिसमें उन्होंने मेक्सिको के भ्रष्ट सम्भ्रांत वर्ग पर सवाल उठाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेक्सिको में संक्रमण के 20,739 मामलों की पुष्टि हो चुकी है और उनमें से 1,972 लोगों की मौत हो चुकी है। इस वायरस से दुनियाभर में 3,402,034 लोग संक्रमित हैं। वहीं खबर लिखे जाने तककम से कम अब तक 2,37,943 लोगों की जान जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed