फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Meghan Markle filed a complaint with British broadcaster ITV Piers Morgan comments

नया विवाद: मेगन मर्केल ने पीयर्स मोर्गन के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, अभिनेत्री पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

Thu, 11 Mar 2021 02:48 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 11 Mar 2021 02:48 PM IST
विज्ञापन
Meghan Markle filed a complaint with British broadcaster ITV Piers Morgan comments
प्रिंस हैरी के साथ मेगन मर्केल और मेगन मर्केल - फोटो : Twitter

मेगन मर्केल पर टिप्पणी को लेकर 41,000 शिकायतें मिलने के बाद यूके के टीवी होस्ट पीयर्स मोर्गन ने 'गुड मॉर्निंग ब्रिटेन' शो छोड़ दिया। मोर्गन साल 2015 से इस शो को होस्ट कर रहे थे। इस शो के दौरान मोर्गन ने कहा था कि मेगन और प्रिंस हैरी का इंटरव्यू देखकर उन्हें 'चिढ़' हुई। मॉर्गन ने कहा था कि वे डचेस की तरफ से शाही परिवार को लेकर किए गए दावों का विश्वास नहीं करते हैं।

विज्ञापन


ये पहला मौका नहीं है जब पियर्स विवादों में हैं। इससे पहले भी वो कई बार अपने विवादास्पद ट्वीट्स और बयानों के लिए आलोचना का शिकार हो चुके हैं।

अब मेगन मर्केल ने पीयर्स मोर्गन के खिलाफ ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर ITV में शिकायत दर्ज कराई है। बता दें मेगन और हैरी के इस इंटरव्यू की मीडिया में बहुत चर्चा है। क्योंकि मेगन ने इस इंटरव्यू में बकिंघम पैलेस पर नस्लभेद करने का आरोप लगाया है। मेगन ने कहा था कि ब्रिटेन में रहने के दौरान उन्हें आत्महत्या के ख्याल आने लगे थे। हालांकि बाद में हैरी ने इंटरव्यू में यह भी कहा था कि नस्लभेदी टिप्पणी महारानी या प्रिंस फिलिप की तरफ से नहीं की गई थी।
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ बकिंघम पैलेस द्वारा जारी किए गये बयान में कहा गया है, ‘नस्ल से जुड़ा जो मुद्दा उठाया गया है वह चिंता पैदा करने वाला है। उन्हें बहुत गंभीरता से लिया गया है और (शाही) परिवार निजी तौर पर इसका समाधान करेगा। हैरी, मर्केल और आर्ची हमेशा ही परिवार के बहुत प्यारे सदस्य बने रहेंगे।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed