फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Mary Beth Hurt passes away at 79 after battle with Alzheimer disease

Mary Beth Hurt Dies: मैरी बेथ हर्ट का हुआ निधन, अल्जाइमर रोग से जूझने के बाद 79 की उम्र में ली अंतिम सांस

Mon, 30 Mar 2026 09:03 AM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Mon, 30 Mar 2026 09:03 AM IST
सार

Mary Beth Hurt Death: फिल्म, टेलीविजन और थिएटर में अपने काम के लिए जानी जाने वाली दिग्गज हॉलीवुड अभिनेत्री मैरी बेथ हर्ट का निधन हो गया। उनका निधन अल्जाइमर रोग से जूझने के बाद हुआ। उन्होंने 79 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

विज्ञापन
Mary Beth Hurt passes away at 79 after battle with Alzheimer disease
मैरी बेथ हर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'इंटीरियर्स', 'द वर्ल्ड अकॉर्डिंग टू गार्प', 'द एज ऑफ इनोसेंस' और 'सिक्स डिग्रीज ऑफ सेपरेशन' जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकीं हॉलीवुड अभिनेत्री मैरी बेथ हर्ट का 79 साल की उम्र में निधन हो गया। वह अल्जाइमर जैसे रोग से जूझ रही थीं। उनके निधन की पुष्टि उनके परिवार ने की है।

विज्ञापन

कब हुआ मैरी बेथ हर्ट का निधन
एएनआई के अनुसार, मैरी बेथ हर्ट ने बीते रविवार सुबह अमेरिका के जर्सी सिटी में आखिरी सांस ली। उनके परिवार के सदस्य उनके पास मौजूद थे। उनकी बेटी मौली श्रैडर और उनके पति, फिल्म निर्माता पॉल श्रैडर ने फेसबुक पर एक संयुक्त पोस्ट में उनकी मौत की पुष्टि की। मैरी बेथ हर्ट के परिवार में उनके पति पॉल श्रैडर, एक बेटी और एक बेटा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार ने की निधन की पुष्टि
मैरी बेथ हर्ट के परिवार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए उनके निधन की पुष्टि की। उन्होंने लिखा, 'वह एक अच्छी अभिनेत्री, पत्नी, बहन, मां और दोस्त थीं। उन्होंने इन सभी भूमिकाओं को बहुत सम्मान और मजबूती से निभाया। हम सब बहुत दुखी हैं, लेकिन यह जानकर थोड़ी तसल्ली है कि अब वे अपने कष्ट से मुक्त हो गई हैं और अपनी बहनों के साथ शांति से रह रही हैं।'

विज्ञापन

मैरी बेथ हर्ट का करियर
मैरी बेथ हर्ट ने अपने लंबे करियर में कई तरह की फिल्मों और सीरियल्स में काम किया। 'क्राइम्स ऑफ द हार्ट', 'ट्रेलावनी ऑफ द वेल्स' और 'बेनेफैक्टर्स' में उनके अभिनय के लिए उन्हें तीन बार टोनी पुरस्कार के लिए नॉमिनेशन मिला। उन्होंने 'द वर्ल्ड अकॉर्डिंग टू गार्प', 'यंग एडल्ट', 'द एक्सोरसिज्म ऑफ एमिली रोज', 'द लेडी इन द वाटर' जैसी फिल्मों में भी काम किया। अपने पति पॉल श्रैडर के साथ उन्होंने 'एफ्लिक्शन' और 'लाइट स्लीपर' जैसी फिल्मों में भी साथ काम किया। टेलीविजन में उन्होंने 'लॉ एंड ऑर्डर' जैसी सीरीज में छोटी भूमिकाएं कीं।


यह भी पढ़ें: Alex Duong: 'ब्लू ब्लड्स' अभिनेता एलेक्स डुओंग का कैंसर की वजह से हुआ निधन, 42 साल की उम्र में ली अंतिम सांस...
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed