फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Maeta: After Salman american singer Maeta was bitten by a snake while shooting video went viral on internet

Maeta: सलमान के बाद इस सिंगर को शूटिंग के दौरान सांप ने काटा, वीडियो सामने आया

Mon, 27 Dec 2021 10:48 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 27 Dec 2021 10:48 AM IST
सार

बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में भी एक हादसा देखने को मिला। दरअसल, इंटरनेशनल सिंगर मेटा का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख सभी के रोंगटे खड़े हो गए।
 

विज्ञापन
Maeta: After Salman american singer Maeta was bitten by a snake while shooting video went viral on internet
अमेरिकी सिंगर मेटा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को सांप ने काट लिया था। ऐसे में इस खबर से फैंस काफी परेशान हो गए थे। हालांकि, गनीमत यह रही कि सलमान को काटने वाला सांप जहरीला नहीं था। ऐसे में सलमान अस्पताल में भर्ती होने के 6 घंटे बाद ही डिस्चार्ज हो गए। अभिनेता अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में भी ऐसा ही हादसा देखने को मिला। दरअसल, इंटरनेशनल सिंगर मेटा का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख सभी के रोंगटे खड़े हो गए।

विज्ञापन

 हाल ही में सिंगर ने अपने एक फोटोशूट का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस डरा देने वाले वीडियो को शेयर करते हुए सिंगर ने कैप्शन में लिखा, फिर कभी नहीं। मेटा ने यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर शेयर किया है। सामने आए इस वीडियो में सिंगर फोटो शूट कराती नजर आ रही हैं। शूट के लिए वह सांपों के साथ पोज करती दिखाई दे रही हैं। इसी बीच काले रंग का एक सांप अचानक उनकी ठोड़ी पर काट लेटा है। सांप के काटने से मेटा बुरी तरह डर जाती हैं और उसे तुरंत उठाकर फेंक देती हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

Maeta: After Salman american singer Maeta was bitten by a snake while shooting video went viral on internet
अंमेरिकी सिंगर मेटा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, सिंगर फोटो शूट के के लिए फर्श पर लेटी थीं। इसके साथ ही उनके ऊपर कुछ सांप रखे भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह काले रंग की लेस वाली ड्रेस पहनी हुई थी। इसी बीच जैसे ही उनपर सफेद रंग का सांप रखा जाता है, पहले ही मौजूद काले रंग का सांप उन्हें काट लेता है। इस वीडियो को सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर इसे शेयर करते हुए मेटा ने लिखा, "आप सभी के लिए वीडियो बनाने के लिए किस हालात से गुजरना पड़ा।" 

View this post on Instagram

A post shared by Maeta (@maetasworld)

Maeta: After Salman american singer Maeta was bitten by a snake while shooting video went viral on internet
सलमान खान की अस्पताल में इलाज के दौरान की तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को जन्मदिन से एक दिन पहले सांप ने काट लिया था। इस खबर ने उनके तमाम फैंस को चिंता में डाल दिया। हालांकि कुछ घंटे के इलाज के बाद ही सलमान को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। सलमान क्रिसमस और अपना जन्मदिन मनाने पनवेल वाले फार्महाउस पर गए थे। इसी दौरान देर रात यहां एक सांप ने उन्हें काट लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed