फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Lucasfilm Deal with Simon Kinberg Star Wars Trilogy Write Produce Film

Star Wars Trilogy Deal: लुकास फिल्म ने चुना साइमन किनबर्ग को, स्टार वार्स ट्रिलॉजी का करेंगे लेखन-निर्माण

Fri, 08 Nov 2024 12:01 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 08 Nov 2024 12:01 PM IST
सार

स्टार वार्स की कहानी का एक बार फिर दर्शक आनंद ले पाएंगे। हाल ही में लुकास फिल्म ने साइमन किनबर्ग को स्टार वार्स ट्रिलॉजी के लेखन और निर्माण के लिए चुना है। वह लुकास फिल्म के प्रमुख के साथ मिलकर फिल्म का निर्माण करेंगे।

विज्ञापन
Lucasfilm Deal with Simon Kinberg Star Wars Trilogy Write Produce Film
साइमन किनबर्ग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्टार वार्स का अपना एक अलग दर्शक वर्ग है। जब भी कोई निर्माता या निर्देशक इससे जुड़ी फिल्म बनाता है उसे एक बड़ा दर्शक वर्ग आसानी से मिल जाता है। इसलिए स्टार वार्स पर कई फिल्में और सीरीज बनी हैं। अब साइमन किनबर्ग 'स्टार वार्स' ट्रिलॉजी का निर्माण और लेखन करेंगे।
विज्ञापन

नई कहानी कहेंगे किनबर्ग 
कहा जा रहा है कि इस ट्रिलॉजी में 'द स्काईवॉकर' सागा के 10 -12 एपिसोड शामिल होंगे, जिसकी शुरुआत जॉर्ज लुकास की 1977 की पहली फिल्म से हुई थी। सूत्रों के अनुसार किनबर्ग उस कहानी को जारी रखेंगे, लेकिन उन्होंने कहा कि इसके बजाय वह  एक नई कहानी की शुरुआत करेंगे। वह दर्शकों को अलग तरह के रोमांच से वाकिफ कराना चाहते हैं और इसके लिए अपनी तरफ से पूरी कोशिश करेंगे। अभी तक लुकास फिल्म और डिज्नी की तरफ से इस पर कोई टिप्पणी नहीं की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एनिमेटेड सीरीज स्टार वार्स का सह-निर्माण 
किनबर्ग ने पहले भी डेव फिलोनी और कैरी बेक के साथ मिलकर एमी नॉमिनेटेड एनिमेटेड सीरीज 'स्टार वार्स रिबेल्स' का सह-निर्माण, लुकास फिल्म के साथ मिलकर किया है। यह सीरीज 2014 से लेकर 2018 तक चार सीजन तक चली। वह स्टार वार्स एपिसोड -7 'द फोर्स अवेकेंस' के साथ भी जुड़े हुए थे, वह जे.जे अब्राम्स निर्देशित इस फिल्म में सलाहकार रहे, इन्होंने साल 2015 में स्टार वार्स फ्रैंचाइज को पुनर्जीवित किया था। इसके अलावा भी किनबर्ग ने कई फिल्मों के लिए काम किया है। वह पहली दो 'डेडपूल' फिल्मों के निर्माता भी थे। उन्होंने 'मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ' जैसी फिल्मों की पटकथा भी लिखी। साथ ही रॉबर्ट डाउनी जूनियर और जूड लॉ के साथ 'शर्लक होम्स' फ्रैंचाइज को लॉन्च करने वाली फिल्म का सह-लेखन भी किया। इसके अलावा उन्होंने अगाथा क्रिस्टी फिल्म ट्रिलॉजी का भी निर्माण किया, जिसकी शुरुआत 'मर्डर ऑन द ओरिएंट एक्सप्रेस' से हुई थी। इस तरह से वह बेहतरीन फिल्मों को बनाने में माहिर हैं। 

विज्ञापन

आगे भी कर रहे हैं बेहतरीन काम 
आने वाले समय में भी किनबर्ग स्टीफन किंग की 'द रनिंग मैन' के रीमेक का निर्माण करेंगे। इसके जरिए भी वह दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे और उन्हें अलग तरह का सिनेमा दिखाने की पूरी कोशिश करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed