फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   LightYear: Disney and Pixar feature film Lightyear new trailer for the released the film will be released on June 17

LightYear: डिज्नी और पिक्सर की फीचर फिल्म "लाइटईयर" का नया ट्रेलर जारी, 17 जून को होगी रिलीज

Wed, 09 Feb 2022 02:03 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 09 Feb 2022 02:03 AM IST
सार

साइंस-फाई वाली इस फिल्म में, युवा बज को क्रिस इवांस ने आवाज दी है, जो इससे पहले कैप्टन अमेरिका के रूप में लंबे समय तक समय डिज्नी के साथ थे। इसके अलावा पीटर सोहन ने बज़ के रोबोट साथी, सोक्स को आवाज़ दी।

विज्ञापन
LightYear: Disney and Pixar feature film Lightyear new trailer for the released the film will be released on June 17
लाइटईयर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

 

विज्ञापन

डिज्नी और पिक्सर की ओरिजिनल साई-फाई एक्शन-एडवेंचर 'लाइटईयर' का ट्रेलर आज (आठ फरवरी) सुबह जारी किया गया। 17 जून 2022 को रिलीज होने वाली इस फिल्म की कहानी बज़ लाइटईयर की कहानी पर आधारित है, जिसका नायक खिलौने को प्रेरित करता है। दरअसल, वह साहसिक अंतरिक्ष यात्रा पर निकलता है और स्पेस रेंजर बन जाता है। डायरेक्टर आंगस मैकलेन कहते हैं कि बज की दुनिया कुछ ऐसी थी, जिसने मुझे हमेशा उत्साहित किया। 


उन्होंने आगे कहा कि टॉय स्टोरी फिल्म इस कहानी का पिछला हिस्सा लगती है, जिसमें अब हीरो स्पेस रेंजर बन जाता है। टॉय स्टोरी में इस कहानी को सिर्फ छूकर छोड़ दिया गया था, लेकिन मैं हमेशा इस दुनिया को और ज्यादा एक्सप्लोर करना चाहता था। मेरी कहानी लाइटियर पर आधारित थी। एंडी ने भी ऐसी ही फिल्म की तैयारी की थी, जिसमें उन्हें लाइटईयर टॉय के रूप में बज चाहिए था। मैं भी वह मूवी देखना चाहता था। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे इसे बनाने का मौका मिला।

विज्ञापन


 


विज्ञापन
विज्ञापन




 

साइंस-फाई वाली इस फिल्म में, युवा बज को क्रिस इवांस ने आवाज दी है, जो इससे पहले कैप्टन अमेरिका के रूप में लंबे समय तक समय डिज्नी के साथ थे। इसके अलावा पीटर सोहन ने बज़ के रोबोट साथी, सोक्स को आवाज़ दी।

एनी पुरस्कार विजेता निर्देशक और अनुभवी पिक्सर एनिमेटर एंगस मैकलेन, जिन्होंने 2016 की 'फाइंडिंग डोरी' का सह-निर्देशन किया था, ने फिल्म 'लाइटईयर' का निर्देशन किया। यह फिल्म इस साल 17 जून को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। 


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed