फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   kylie Minogue revealed her private battle from breast cancer during 2021 सार-

पॉप स्टार काइली मिनोग का बड़ा खुलासा, डॉक्यूमेंट्री रिलीज पर हुई भावुक; बोलीं- पांच साल पहले हुआ था कैंसर

Wed, 20 May 2026 03:10 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 20 May 2026 03:10 PM IST
सार

Kylie Minogue Documentry: पॉप स्टार काइली मिनोग ने अपनी डॉक्यूमेंट्री 'काइली' में अपने जीवन से जुड़ी कई बड़ी बातों का खुलासा किया है। डॉक्यूमेंट्री के लॉन्च इवेंट पर काइली भावुक हो गईं। उन्होंने पूर्व में हुई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में भी बताया और यह भी बताया कि वो इन समस्याओं से कैसे उबरीं?

विज्ञापन
kylie Minogue revealed her private battle from breast cancer during 2021  सार-
काइली मिनोग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिंगर और अभिनेत्री  काइली मिनोग की नई डॉक्यूमेंट्री मंगलवार को रिलीज की गई। इस मौके पर काइली ने अपने स्वास्थ संबंधी मुश्किलों पर खुलकर बात की। उन्होंने अपने उस वक्त को याद किया और स्तन कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से निजी तौर पर लड़ने के बारे में साझा किया। 
विज्ञापन


दूसरी बार कैंसर से लड़ी जंग
इस डॉक्यूमेंट्री में काइली ने बताया कि वो एक बार नहीं, बल्कि दो बार कैंसर से लड़ चुकी हैं। वह दूसरी बार 2021 में इस बीमारी से पीड़ित हुई थीं। काइली ने कहा, 'मुझे 2021 की शुरुआत में दूसरी बार कैंसर होने का पता चला। मैंने पहली बार की तरह इस बारे में सबको नहीं बताया और इसे अपने तक ही सीमित रखने में कामयाब रही।'
विज्ञापन


पॉप संगीत मुझे प्रेरित करता है
उन्होंने आगे कहा, 'शुक्र है, मैं इससे उबर गई। खैर, कौन जानता है कि आगे क्या होगा? लेकिन पॉप संगीत मुझे प्रेरित करता है। संगीत के प्रति मेरा जुनून पहले से कहीं अधिक है।' इस मौके पर मिनोग ने यह भी बताया कि इसका निदान एक नियमित जांच के बाद हुआ। उन्होंने कहा कि शुरुआती पहचान ने उनकी मदद की। काइली ने दूसरों से भी नियमित जांच कराने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

kylie Minogue revealed her private battle from breast cancer during 2021  सार-
काइली मिनोग - फोटो : सोशल मीडिया
कैंसर के प्रति किया जागरूक
पॉपस्टार काइली ने अपने कैंसर के अनुभव को साझा कर दूसरों को भी इस बारे में सजग होने की सलाह दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक अपनी डॉक्यूमेंट्री के प्रमोशन के वक्त उन्होंने कहा, 'कोई न कोई ऐसा जरूर होगा जिसे नियमित जांच कराने की इस हल्की सी याद दिलाने से फायदा होगा। शुरुआती पहचान बहुत मददगार साबित हुई और मैं शुक्रगुजार हूं कि आज मैं स्वस्थ हूं।'
इसके साथ ही उन्होंने दूसरी बार हुए कैंसर की बात छिपाने पर कहा कि वह काफी कमजोर और हताश महसूस कर रहीं थी इसीलिए दूसरी बार में उन्होंने बीमारी को खुद तक सीमित रखा। 

kylie Minogue revealed her private battle from breast cancer during 2021  सार-
काइली मिनोग - फोटो : सोशल मीडिया
2023 के गाने में दर्द को किया बयां
सिंगर काइली मिनोग अपनी कैंसर से लड़ाई को याद करते हुए बताया कि 2023 में रिलीज हुए एल्बम 'टेंशन' में उन्होंने अपने दुख को बयां किया था। काइली को 2005 में 36 साल की उम्र में पहली बार कैंसर का पता चला। उस वक्त उन्होंने अपना वर्ल्ड टूर कैंसिल कर दिया था। साल 2006 में उन्होंने अपने स्वस्थ होने की जानकारी फैंस को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed