फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Kim Kardashian sued by seven staff members for delay payment actress denies labor Lawied

विवाद: किम कार्दशियन पर सात स्टॉफ सदस्यों ने दायर किया मुकदमा, ये है मामला

Wed, 26 May 2021 08:41 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 26 May 2021 08:41 PM IST
सार

  • किम कार्दशियन पर सात स्टॉफ सदस्यों  ने भुगतान देरी का मामला किया दायर
  • खाने और अवकाश की अनुमति ना देने के लगाए आरोप
  • किम ने श्रम कानून के उल्लंघन से किया इनकार

विज्ञापन
Kim Kardashian sued by seven staff members for delay payment actress denies labor Lawied
किम कार्दशियन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिकी रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियन अक्सर किसी ना किसी विवाद के चलते चर्चा में छाई रहती हैं। हाल ही में किम के हिडन हिल्स स्थित आवास पर सात पूर्व स्टाफ सदस्यों ने उन पर भुगतान की देरी करने का मुकदमा दायर किया है। वहीं किम ने श्रम कानूनों के उल्लंघन से इनकार किया है। बता दें कि कर्मचारियों को उनके हिडल हिल्स आवास में बागवानी और रखरखाव के कार्य के लिए रखा गया था। स्टॉफ सदस्यों का आरोप है कि किम ने उनके भुगतान में देरी की  और कर के लिए 10 प्रतिशत की रकम भी ली जिसे बाद में सरकार को भी नहीं दिया गया। ये मुकदमा लॉस एंजेलिस में दायर किया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि एंड्रयू रेमिरेज, उनके भाई क्रिस्टोफर रेमिरेज, बेटे एंड्र्यू रेमिरेज जूनियर, साथ ही एरन केब्रिया, रेने एरनेस्टो फ्लोर्स, जैस्से फर्नानडिज और रॉबर्ट एरिजिया ने किम पर उनके वेतन रोकने और कर को सरकार को ना देने का आरोप लगाया है। आगे स्टॉफ के इन सदस्यों ने बताया कि किम ने उन्हें अधिक समय काम करने के पैसे भी नहीं दिए। खाने और अवकाश की भी अनुमति नहीं दी गई। एक 16 साल के कर्मचारी ने हफ्ते के 48 घंटे से भी ज्यादा का काम किया। वहीं जब इस बात पर एक कर्मचारी ने सवाल उठाए तो उसे नौकरी से निकाल दिया गया। हालांकि बाकी कर्मचारियों को उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


कर्मचारियों की तरफ से इस मुद्दे का प्रतिनिधित्व कर रहे किम लीगल के फ्रैंक किम ने कहा कि, 'लॉस एंजेलिस में मजदूरी की चोरी और अन्य कार्यस्थल उल्लंघन एक बड़ी समस्या है। मेरी फर्म वर्तमान में इन प्रतिवादियों के साथ साथ दैनिक कर्मचारियों की ओर से अन्य शक्तिशाली परिवारों और व्यवसायों के खिलाफ अन्य संभावित उल्लंघनों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं किम के एक प्रवक्ता का कहना है कि, 'इन कर्मचारियों को किम द्वारा किराए पर लिए गए तीसरे पक्ष के विक्रेता के माध्यम से नौकरी दी गई थी। उन्हें भुगतान किया गया था ताकी वो सेवाएं दे सकें। किम कार्दशियन विक्रेता और उनके कर्मचारियों के बीच किए गए समझौते के बीच नहीं हैं ऐसे में वो इस बात के लिए जिम्मेदार नहीं है कि विक्रेता अपने व्यवसाय का प्रबंधन कैसे करता है। साथ ही किम का इससे कोई मतलब नहीं है कि विक्रेता स्टॉफ से जो बात की गई थी वो उसे कैसे सुलझाता है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि इन कर्मचारियों और उन्हें काम पर रखने वाले विक्रेता के बीच का मुद्दा जल्द ही सुलझ जाएगा'।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed