Jumanji Open World: जारी हुआ 'जुमानजी ओपन वर्ल्ड' का ट्रेलर, तीसरी किस्त के लिए लौटे ड्वेन जॉनसन और कैरेन गिलन
Jumanji Open World Trailer Out: 'जुमानजी' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म, 'जुमानजी: ओपन वर्ल्ड' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रलेर में कलाकारों के एक्शन की झलक मिलती है।
विस्तार
3 मिनट 6 सेकंड के ट्रेलर में नजर आ रहा है कि जुमानजी गेम का कंट्रोल टूट गया है। वीडियो गेम के किरदार असली दुनिया में आ गए हैं। जंगल के खतरनाक जानवर खुलेआम सड़कों पर तबाही मचा रहे हैं। गेम के हीरो मिलकर इस खेल को रोकने की कोशिश करते हैं।
ट्रेलर में मुख्य चार कलाकार फिर से एक्शन में हैं, जो इस फ्रेंचाइजी के एक्शन, कॉमेडी और बॉडी-स्वैप वाली मजेदार हरकतों के उस मिश्रण को जारी रखने का संकेत है, जिसने पिछली फिल्मों को खास बनाया था।
फिल्म में वापस आने वाले कलाकारों में डैनी डेविटो, निक जोनास, ऑक्वाफिना, मारिन हिंकल, बेबे न्यूविर्थ, लैमोर्न मॉरिस और राइस डार्बी शामिल हैं। जबकि नए कलाकारों के तौर पर डैन हिल्डेब्रांड और जैक ज्यूक्स भी इस टीम का हिस्सा बने हैं।
यह तीसरी फिल्म 2017 की 'जुमानजी: वेलकम टू द जंगल' और 2019 की 'जुमानजी: द नेक्स्ट लेवल' की जबरदस्त सफलता के बाद आ रही है। इसके निर्देशक जेक कसडन हैं। यह फिल्म असल में 11 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ये 25 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में कई भाषाओं में रिलीज होगी।
यहां देखें ट्रेलर-